भारतीय खिलाड़ी ने बड़े टूर्नामेंट में कटाई नाक, अब जय शाह का चहेता बन एशिया कप में ली एंट्री

 


Asia Cup 2023: भारतीय टीम इस साल भारत में होने वाले विश्व कप (World Cup 2023) पर अपनी आंखें गड़ाए होगा। पिछली बार जब भारत में विश्व कप का आयोजन हुआ था तब टीम इंडिया ने इसे जीता था। इस बार भी भारतीय खिलाड़ियों से उसी करिश्मे की आस होगी। हालांकि उससे पहले टीम इंडिया (Team India) के खिलाड़ी पाकिस्तान और श्रीलंका में होने वाले एशिया कप में खेलेंगे। विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से यह टूर्नामेंट काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस लिहाज से चयनकर्ता उन्हीं चुनिंदा खिलाड़ियों को एशिया कप (Asia Cup 2023) के लिए चुनेगी जो विश्व कप में भी खेल सके। उस लिस्ट में एक ऐसा खिलाड़ी भी है जिसका प्रदर्शन उसकी छवि के अनुरूप नहीं है मगर टीम मैनेजमेंट की पसंद होने के कारण वह खेलते हुए नजर आएंगे।

BCCI के रहमो करम पे खेलेगा ये खिलाड़ी एशिया कप

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच लंबे समय तक चले विवादों के बाद अब एशिया कप होने जा रहा है। विश्व कप से ठीक पहले ये खेला जाएगा। पाकिस्तान और श्रीलंका संयुक्त रूप से इसकी मेजबानी करेगा। विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से यह टूर्नामेंट बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में भारतीय टीम कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इस साल एक बार फिर 125 भारतवासियों की उम्मीद यही होगी कि भारत विश्व कप चैंपियन बनी। ऐसे में टीम मैनजेमेंट उन्हीं खिलाड़ियों की फौज खड़ी करेगी जो विश्व कप में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। हालांकि उसमें एक ऐसा खिलाड़ी भी है जिसको उसकी परफॉर्मेंस के आधार पर नहीं बल्कि उनके नाम के आधार पर टीम में शामिल किया जाएगा वो हैं सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)।

वनडे में फिसड्डी साबित हुए हैं सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने कुछ ही समय में अपनी प्रतिभा के चलते पूरे विश्व में अपना लोहा मनवा लिया।उन्होंने अपने यूनिक खेलने के तरीके से सबको अपना मुरीद बना लिया। आईपीएल में अपना जलवा बिखेरने के बाद उन्होंने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ी। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अपना डेब्यू 14 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में किया था। उनके करियर की अगर बात करें तो 48 टी20 मैचों में वह अब तक 1675 रन बना चुके हैं। वहीं एकदिवसीय क्रिकेट में वह अपनी छाप छोड़ पाने में विफल रहे हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 23 वनडे मुकाबलों में 433 रन ही बनाए हैं। ऐसे में उनको एशिया कप और विश्व कप में टीम में शामिल करना बाकि खिलाड़ी के साथ नाइंसाफी होगी।

0/Post a Comment/Comments