एमएस धोनी के बदले हुए लुक को देखकर फैन्स हैरान, सोशल मीडिया पर खिंचाई करते हुए बोले- ‘ये किस लाइन में आ गए आप’

हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल के 16वें सीजन में चेन्नई को पांचवी बार चैंपियन बनाने वाल एमएस धोनी रांची पहुंच गए हैं। फाइनल मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात को 5 विकेट से हराकर चेन्नई ने सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने के मामले में मुंबई की बराबरी कर ली है।

धोनी अक्सर अपनी सादगी के लिए फैंस के बीच खूब पसंद किए जाते है। इस बीच दुनियावी चाका-चौंध से दूर रहने वाले पूर्व भारतीय कप्तान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें धोनी एक अनोखे लुक में नजर आ रहे है। उनका यह लुक देखकर फैंस हैरान है और तस्वीर पर कई मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।

रांची पहुंचते ही अनोखे लुक में नजर आए एमएस धोनी

आईपीएल के 16वें सीजन में एमएस धोनी अपने रिटायरमेंट को लेकर काफी चर्चाओं में रहे थे। हालांकि, टीम को चैंपियन बनाने के बाद धोनी ने फैंस के लिए एक और साल आईपीएल खेलने की बात कही। धोनी आईपीएल 2023 के दौरान घुटने की चोट से जूझ रहे थे, जिसकी सर्जरी धोनी ने टूर्नामेंट खत्म होते ही मुंबई में कराई।

इस बीच घुटने की सर्जरी के बाद एमएस धोनी अपने होमटाउन रांची पहुंच गए हैं। उनके रांची पहुंचने के बाद एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें धोनी अपने दोस्तों के साथ सफेद दाढ़ी और चमकीले कपड़ों में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में धोनी के साथ तीन लोग और खड़े हैं।

फैंस ने धोनी को इससे पहले ऐसी पोशाक में नहीं देखा, इस वजह से फैंस धोनी के लुक पर सोशल मीडिया पर जमकर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘यह क्या टिक-टोकिया लुक है धोनी भाई’, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘भाईसाहब ये किस लाईन में आ गए आप’। इस तरह के कई और कमेंट्स वायरल तस्वीर पर फैंस ने दिए हैं।

बता दें कि 2020 में सभी तरह के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने आखिरी बार 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी। उसके बाद से भारतीय टीम कई टूर्नामेंट्स के सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचने के बावजूद कोई भी बड़ा खिताब जीतने में नाकाम रही है।

यहां देखिए धोनी की वायरल तस्वीर पर फैंस के रिएक्शन

0/Post a Comment/Comments