संन्यास की कगार पर खड़े इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया जीतेगी वर्ल्ड कप ट्रॉफी! जानें कौन हैं ये धुरंधर?


World Cup 2023 News:
वर्ल्ड कप 2023 भारत में 5 अक्टूबर से शुरू होगा और फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच 2023 विश्व कप का ग्रुप स्टेज मैच 15 अक्टूबर को खेला जाएगा। भारत ने 12 साल पहले घरेलू मैदान पर 2011 विश्व कप जीता था। इस बार भारत को 2023 विश्व कप खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

ऐसे में संन्यास की कगार पर खड़े ये 3 भारतीय खिलाड़ी अकेले दम पर मैच का रुख बदल सकते हैं। इसलिए वनडे वर्ल्ड 2023 जीतने के लिए इंडियन क्रिकेट बोर्ड इन खिलाड़ियों को टीम में शामिल करेगी।

आइए एक नजर डालते हैं इन 3 खिलाड़ियों पर:

1. मोहित शर्मा

भारतीय पिचों पर मोहित शर्मा की घातक डेथ बॉलिंग को देखते हुए इंडियन क्रिकेट बोर्ड इस गेंदबाज को विश्व कप 2023 टीम में शामिल कर सकता है। भारत को 2023 वर्ल्ड कप में बेहतरीन डेथ बॉलर्स की जरूरत है। इस प्रकार गंभीर परिस्थितियों में रन को रोका जा सकता है। तेज गेंदबाज मोहित शर्मा 2014 टी20 वर्ल्ड कप और 2015 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया का हिस्सा थे।

मोहित शर्मा ने आईपीएल 2023 सीजन में 14 मैच खेलकर कुल 27 विकेट लिए हैं। मोहित शर्मा आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर थे। इस साल क्रिकेट विश्व कप 2023 भारतीय धरती पर आयोजित किया जाएगा। ऐसे में उन्हें टीम में शामिल करने पर विचार किया जाना चाहिए। 

2. शिखर धवन

अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में शिखर धवन के शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए बीसीसीआई उन्हें 2023 विश्व कप टीम में शामिल कर सकती है। टीम इंडिया के अनुभवी ओपनर शिखर धवन के पास बड़े टूर्नामेंट जीतने का अनुभव है। भारत ने आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय ट्रॉफी 2013 में जीती थी। इसमें शिखर धवन ने बड़ी भूमिका निभाई थी। 2013 में शिखर धवन ने चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा 363 रन बनाए थे। इसलिए वनडे वर्ल्ड कप के लिए शिखर धवन को शुभमन गिल से बेहतर विकल्प बताया जा रहा है। 

3. पीयूष चावला

भारतीय पिचों पर स्पिन गेंदबाजों को जबरदस्त मदद मिलती है। वैसे इस साल 2023 का वर्ल्ड कप भी भारत में हो रहा है। युजवेंद्र चहल की जगह टीम इंडिया अपने अनुभवी लेग स्पिनर पीयूष चावला की अचानक एंट्री कर सकती है। आईपीएल 2023 में 16 मैच खेल चुके पीयूष चावला ने कुल 22 विकेट लिए हैं। पीयूष चावला आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में चौथे स्थान पर हैं। पीयूष चावला 2011 वनडे विश्व कप में टीम इंडिया का हिस्सा थे। चावला ने 25 वनडे मैचों में 32 विकेट लिए हैं। 

0/Post a Comment/Comments