वीरेंद्र सहवाग ने की बड़ी भविष्यवाणी, बताया वर्ल्ड कप 2023 में ये 4 टीमें खेलेंगी सेमीफाइनल

Virendra sehwag:भारत की मेजबानी में होने वाले 2023 विश्व कप के शेड्यूल को जारी कर दिया गया है। इसका अनावरण 27 जुलाई को दोपहर 12:00 बजे किया गया जिसके ऊपर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई थी। यह विश्व कप 5 अक्टूबर से शुरू होगा और 19 नवंबर तक चलेगा जिसमें दुनिया भर की टीमें भाग लेती हुई नजर आएगी। भारतीय टीम का पहला मुकाबला 11 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ है जिसके ऊपर भी पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है। इस शेड्यूल के जारी होने के तुरंत बाद भारत के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने उन चार टीमों का नाम बताया है जो सेमीफाइनल में पहुंचने के प्रबल दावेदार हैं।

वीरेंद्र सहवाग ने बताई अपनी चार पसंदीदा टीमें

आईसीसी ने भारत में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप के शेड्यूल को 27 जुलाई को जारी कर दिया है। इस शेड्यूल का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। हालांकि अभी भी आखिरी के कुछ टीमों का ऐलान नहीं हुआ है क्योंकि अभी भी विश्व कप का क्वालीफायर मुकाबला इन दिनों चल रहा है। इस शेड्यूल के जारी होने के बाद वीरेंद्र सहवाग(Virendra sehwag) ने अपनी चार पसंदीदा टीमों का नाम बताया है जो सेमीफाइनल तक पहुंच सकती है। इसमें उन्होंने सबसे पहले तो भारत और पाकिस्तान का नाम लिया जो एक दूसरे के चिर प्रतिद्वंदी है। और इसके अलावा भी विरु ने दो और खिलाड़ियों का नाम लिया जो इस विश्वकप के प्रबल दावेदार है।

वीरेंद्र सहवाग ने इस टीम को बताया खिताब जीतने का प्रबल दावेदार

भारत की मेजबानी में होने वाले क्रिकेट विश्व कप 2023 का शेड्यूल अब सबके सामने आ गया है। भारत का पहला ही मुकाबला चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के साथ खेला जाना है। इस विश्व कप के शेड्यूल को देखते ही वीरेंद्र सहवाग (Virendra sehwag)ने भारत और पाकिस्तान को अपनी दो पसंदीदा टीम बता दिया है जो खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है। सिर्फ यही नहीं इन दो टीमों के अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को भी सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली टीम बताया है। शेड्यूल के जारी होने के बाद अब सभी लोगों को विश्वकप शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है और साथ में लोग उम्मीद कर रहे हैं कि भारत इस विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करें।

0/Post a Comment/Comments