कोहली-अश्विन के साथ टी20 में किया डेब्यू, धोनी के साथ लिया पंगा, तो 2 मैच में ही खत्म हुआ करियर


 Team India: भारत में सबसे अधिक लोकप्रिय खेल कोई है तो वो है क्रिकेट। भले ही यहां का राष्ट्रीय खेल हॉकी है मगर यहां सबसे ज्यादा क्रिकेट खेली जाती है और देखी भी जाती है। यहां का बच्चा बड़ा होकर क्रिकेटर बनने का सपना देखता है। और देखे भी क्यो न, भारत ने सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, एमएस धोनी विराट कोहली जैसे अद्भुत खिलाड़ी दुनिया को दिए हैं। टीम इंडिया (Team India) में कभी भी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं हुई। शायद यही वजह है कि टीम इंडिया (Team India) के अंदर गला-काट प्रतियोगिता होती है। कितने ऐसे खिलाड़ी हुए हैं जिनका करियर गुमनामी के साए में खत्म हो गया। ऐसे ही एक क्रिकेटर रहे भारत के होनहार विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ओझा (Naman Ojha) जिनकी आज हम बात करने जा रहे हैं।

विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन के साथ हुआ था आगाज

साल 2010 ने भारतीय क्रिकेट को तीन होनहार खिलाड़ी दिए। इन तीन में से दो ने पूरी दुनिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं एक तीसरा खिलाड़ी भी था जिसका क्रिकेट करियर शुरु होने से पहले ही खत्म हो गया। हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया (Team India) के पूर्व क्रिकेटर और विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ओझा जिन्होंने साल 2010 में जिम्बाब्वे दौरे पर अपने पर्दापण किया था। उनके साथ दो अन्य खिलाड़ियों विराट कोहली और आर अश्विन ने भी डेब्यू किया था जो कि आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वहीं नमन ओझा महेंद्र सिंह धोनी के साए में दबकर रह गए। धोनी से उनकी तुलना ने नमन ओझा का करियर खत्म कर दिया।

कुछ ऐसा रहा नमन ओझा का अंतराष्ट्रीय करियर

नमन ओझा को जिम्बाब्वे दौरे पर महेंद्र सिंह धोनी के आराम दिए जाने के बाद चुना गया था। वहां उन्होंने कुल दो टी20 एवं एक वनडे मुकाबला खेला मगर इसके बाद वह टीम से बाहर हो गए। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपने टी20 डेब्यू मुकाबले में नमन ओझा ने देश के मुरली विजय के साथ पारी का आगाज किया था। हालांकि वह कुछ खास नहीं कर सके और महज दो रन बनाकर आउट हो गए। इस मैच के बाद उन्हें एक और मौका मिला और वो उस मौके को भी भुना नहीं पाए और महज 10 रन बनाकर आउट हो गए। नमन ओझा ने टीम इंडिया (Team India) के लिए कुल चार इंटरनेशनल मुकाबले खेले। इस बीच उनके बल्ले से पांच पारियों में 69 रन निकले। ओझा के नाम टेस्ट में 56, वनडे में 1 और टी20 में 12 रन दर्ज है।

0/Post a Comment/Comments