VIDEO: CSK की जीत के बाद एमएस धोनी की बेटी जीवा हुई खुश, चाचा रविंन्द्र जडेजा के साथ जमकर किया डांस

Ravindra Jadeja: चेन्नई सुपर किंग्स के शानदार और ऑल राउंड प्रदर्शन के सामने दिल्ली कैपिटल्स की टीम सामने टिक नही पाई और उन्हें एक काफी अहम मुकानले में हार का सामना करना पड़ा है। इस मुकबले मे हार के बाद वो प्लेऑफ की दौड़ से करीब-करीब बाहर हो गए है। चेन्नई सुपर किंग्स ने कल चेपौक के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना बर्चस्व कायम रखा है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लगातार 7वे मुकाबले में चेपौक के मैदान में जीत हासिल की है। उन्होंने कल काफी आसानी से 27 रनो से जीत हासिल की है और दूसरे स्थान पर वो अभी भी कायम है।

रविन्द्र जडेजा ने जीवा सिंह धोनी के साथ किए मज़े

इस मुकाबले में रविन्द्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया जहां उन्होंने बल्ले और गेंद दोनो से ही ऑल राउंड प्रदर्शन किया है। वही मैच के बाद उनका एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा और इस वीडियो को सभी फैन्स काफी ज्यादा पसंद कर रहे है। रविन्द्र जडेजा (Ravindra Jadeja) पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान जीवा सिंह धोनी के साथ काफी बातचीत करते हुए नज़र आ रहे है। दोनो एक एक दूसरे के साथ काफी मज़े से बात कर रहे है और उन दोनों की जोड़ी को अभी काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। दोनो एक दूसरे के साथ काफी ज्यादा मज़े कर रहे थे और उनकी प्यारी हरकतों ने सभी का दिल जीत लिया है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने की है शानदार वापसी

पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था और उन्होंने अंक तालिका में 9वे स्थान पर फिनिश किया था। वो मात्र 4 ही मुकाबले जीत पाए थे और उनके पास मात्र 8 ही अंक थे। वही इस सीजन में उन्होंने शानदार वापसी की है। अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 12 मुकाबले खेले है और इन 12 मुकाबलो में से उन्होंने 7 मुकाबलो में हीट हासिल की है वही एक मुकाबला रद्द हो गया था। इसी कारण वो अभी अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है और ऐसी उम्मीद लगाई जा सकती है कि वो टॉप 2 में फिनिश कड़ेंगे।

0/Post a Comment/Comments