PBKS vs MI: किशन और सूर्या की तूफानी पारियों की बदौलत मुंबई ने मोहाली में मचाया तहलका, दर्ज की शानदार जीत

 


पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच मोहाली के मैदान पर आईपीएल 2023 का 46वा मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने पंजाब किंग्स के द्वारा दिए गए 215 रनों के विशाल लक्ष्य को 19वें ओवर में हासिल कर लिया।

मुंबई इंडियंस की टीम की ओर से इस मुकाबले में इशान किशन ने 41 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्कों की बदौलत 75 रनों की पारी खेली। इसके अलावा स्काई के बल्ले ने भी आज आग ऊगली। सूर्यकुमार यादव ने 31 गेंदों में आठ चौके और दो छक्कों की मदद से 66 रनों की पारी खेली। ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव के बीच मात्र 57 गेंदों में 116 रनों की साझेदारी हुई जहां से मुंबई ने मूमेंटम हासिल किया।

इस मुकाबले में रोहित शर्मा 0 पर आउट हो गए थे। लेकिन उसके बाद जिस अंदाज में मुंबई इंडियंस की टीम ने जीत हासिल की है तो कहीं ना कहीं मुंबई ने इस आईपीएल में कमबैक कर लिया है। क्योंकि शुरुआती दो मैच लगातार हारने के बाद मुंबई ने तहलका मचा दिया है।

0/Post a Comment/Comments