
IPL 2023: आईपीएल 16 में कल कोलकाता नाईट राइडर्स और पंजाब किंग्स (KKR vs PBKS) के बीच मुकाबला खेला गया। आखिरी गेंद तक चले सांसे रोक देने वाले इस मैच में केकेआर ने पंजाब को 5 विकेटों से पराजित कर दिया। इस मैच के बाद अंक तालिका में भारी फेरबदल देखने को मिला है। जीत के साथ उन्होंने दो अंक हासिल करते हुए केकेआर ने प्वाइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई है और वह अब पाचवें पायदान पर पहुंच गए हैं। उधर पंजाब किंग्स को इस हार से नुकसान हुआ है और वह एक स्थान नीचे सातवें स्थान पर आ गए हैं। वहीं ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की सूची में भी बदलाव देखने को मिला।
केकेआर ने दर्ज की शानदार जीत
कोलकाता के इडन गार्डन्स में कल नीतीश राणा की अगुवाई वाली कोलकाता नाईट राइडर्स के सामने शिखर धवन की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स (KKR vs PBKS) की टीम थी। टॉस जीता था पंजाब ने और उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए पंजाब किंग्स की तरफ से कप्तान शिखर धवन ने 47 गेंदों में 57 रनों की शानदार पारी खेली जिसमें 9 चौके और एक गगनचुंबी छक्का शामिल था। उनकी ही पारी के दम पर पंजाब किंग्स अपने 20 ओवर में 179 रनों तक पहुंच पाई।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स को उनके सलामी बल्लेबाजों ने एक सधी शुरुआत दी। दाएं हाथ के बल्लेबाज जेसन रॉय ने 24 गेंदों में 38 रन बनाए। कप्तान नीतीश राणा ने भी बेहतरीन बल्लेबाज का नमूना पेश करते हुए 51 रन बनाए। मध्यक्रम में टीम के विस्फोटक खिलाड़ी आंद्र रसल ने 23 गेंदों में 42 रन ठोके। अंत में रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने 10 गेंदों पर ताबड़तोड़ 21 रन बनाकर अपनी टीम को जीत की मंजिल तक ले गए।
ऑरेंज कैप-पर्पल कैप के दावेदार
कोलकाता नाईट राइडर्स ने आईपीएल 16 (IPL 2023) में कल पंजाब किंग्स को अपने घर में पटखनी दे दी। इस जीत के साथ अंक तालिका में भी केकेआर ने लंबी छलांग लगाई है। उनके अब 11 मैचों में 5 जीत और 6 हार सहित कुल 10 अंक हो गए हैं और वह प्वाइंट्स टेबल में पाचवें पायदान पर आ गए हैं। उधर पंजाब किंग्स को इस हार से नुकसान हुआ है और वह एक स्थान नीचे सातवें स्थान पर आ गए हैं। वहीं ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की सूची में भी बदलाव देखने को मिला।
नीतीश राणा (Nitish Rana) ने कल 51 रनों की पारी खेली जिसके बाद उनके 11 मैचों में 326 रन हो गए हैं। ऑरेंज कैप की सूची में वह अब 10वें पायदान पर पहुंच गए हैं। शीर्ष पर फाफ डुप्लेसिस हैं जिनके 511 रन हैं। गेंदबाजों की अगर बात करें तो एक विकेट लेने वाले वरुण चक्रवती (Varun Chakaravarthy) के अब 11 मैचों में कुल 17 विकेट हो गए हैं और वह पर्पल कैप की सूची में 6ठे पायदान पर हैं। 19 विकेटों के साथ मोहम्मद शमी पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे हैं।
एक टिप्पणी भेजें