“उसको मैंने बनाया है” रोहित शर्मा ने हार्दिक पांड्या पर साधा निशाना, क्या IPL 2023 की वजह से दोनों में आ गई है कड़वाहट?

 


Rohit Sharma: आईपीएल 2023 (IPL 2023) में आज मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइन्टस के बीच एलिमिनेटोर मैच खेला जाना है। मुंबई ने अभी तक 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है और तो वहीं लखनऊ ने केवल दूसरी बार प्ले ऑफ में क्वालिफ़ाई किया है। खिताब के लिए अभी भी यह टीम संघर्ष कर रही है। हालाँकि, लखनऊ के मौजूदा कप्तान क्रुनाल पांड्या ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में मुंबई इंडियंस के साथ ही की थी। रोहित भी माही के जैसे ही आईपीएल में सबसे सफल कप्तान हैं। वहीं, हाल ही में रोहित शर्मा ने हार्दिक पांड्या पर बड़ा बयान दिया है। जिससे क्रिकेट जगत में खलबली मच गई है।

रोहित ने किया पांड्या बंधुओं को याद

आपको बताते चलें कि हाल ही में जिओ सिनेमा पर एक इंटरव्यू के दौरान मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा कि,“वास्तव में यह एक ही कहानी हैं, जो बुमराह, हार्दिक और क्रुनाल पांड्या की कहानी थी। ये वही कहानी तिलक वर्मा और नेहाल वडेरा होने वाली है। लोग कहते हैं कि अरे ये तो आने वाला सुपर स्टार है।”

तभी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आगे कहा कि,“अरे हम बना रहे हैं उनको इधर बैठकर यार। हम जा रहे हैं, उनको देख रहे हैं और हमारी टीम भी जा रही है, उनको देख रही है। और उसके बाद लेके आ रही है।”

जिसके बाद रोहित ने बात को सॉफ्ट लेते हुए कहा कि ये दोनों खिलाड़ी हमारे लिए आने वाले समय स्टार्स होंगे और टीम इंडिया के लिए भी स्टार होंगे।”

मुंबई ने दिए भारत को तगड़े खिलाड़ी

गौरतलब है कि भारतीय टीम में मुंबई इंडियंस नामक भट्टी में तपकर जीतने भी खिलाड़ी गए हैं, उन सब ने देश का नाम ओर ऊंचा किया है। बता दें कि रोहित शर्मा भी पहले डेकन चार्जर्स में खेलते थे, लेकिन मुंबई में आने के बाद उनके खेल की काया कल्प हो गई। वहीं रोहित के अलावा ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और यूजी चहल जैसे खिलाड़ियों ने अपना नाम इसी टीम के साथ कमाया है। वहीं लंबे समय से विफल हो रहे भारतीय स्पिनर पीयूष चावला भी मुंबई के साथ आईपीएल में वापसी करते हुए बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं और इस सीजन में कमाल भी दिखाया है।

ये देखिए वीडियो:-

0/Post a Comment/Comments