धोनी और रोहित नहीं बल्कि यह खिलाड़ी है आईपीएल का सबसे सफल कप्तान, नाम जानकर होगी हैरानी

 


आईपीएल में सबसे सफल कप्तानों की जब भी बात आती है तो हम सबके जहन में नाम रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी का आता है। रोहित शर्मा वो कप्तान जिसने मुंबई इंडियंस की टीम को पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी जिताई है। तो दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी है जिन्होंने चार बार चेन्नई को आईपीएल का खिताब जिताया है। लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको उस खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं जो आईपीएल में बतौर कप्तान रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी से भी ज्यादा सफल रहे हैं।

सचिन तेंदुलकर हैं आईपीएल के सबसे सफल कप्तान

विश्व क्रिकेट में क्रिकेट के भगवान के नाम से पहचाने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल में भी अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी से कोहराम मचाया है। हम कैसे भूल सकते हैं कि सचिन ने उम्र के उस पड़ाव में भी आईपीएल में ऑरेंज कैप अपने नाम की है जिस पड़ाव में खिलाड़ी रिटायरमेंट का ऐलान कर देते हैं। आईपीएल में अगर सचिन तेंदुलकर के कप्तानी के रिकॉर्ड की बात की जाए तो रिकॉर्ड के मामले में सचिन तेंदुलकर ने रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी को भी पछाड़ दिया है।

सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल में 51 मुकाबलों में कप्तानी की है। जिसमें से सचिन तेंदुलकर ने 30 मुकाबले जिताए हैं तो वहीं 21 में उनकी कप्तानी में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। सचिन तेंदुलकर का आईपीएल में बतौर कप्तान जीत का प्रतिशत 58.80 है जो की सबसे सफल है।

दूसरे नंबर पर आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है जो अबतक 220 मुकाबलों में आईपीएल में कप्तानी कर चुके हैं और 128 में टीम को जीत दिलाई है। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी को बतौर कप्तान 90 मुकाबलों में हार भी मिली है उनका जीत का प्रतिशत 58.70 का है।

सबसे सफल कप्तानों की लिस्ट में रोहित शर्मा का नाम चौथे नंबर पर आता है। रोहित शर्मा अब तक 185 मुकाबलों में कप्तानी कर चुके हैं जिनमें से 85 मुकाबलों में टीम को जीत मिली है। तो वही 66 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। रोहित शर्मा का आईपीएल में बतौर कप्तान जीत का प्रतिशत 56.20 का है।

0/Post a Comment/Comments