एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा बार 2000 से अधिक रन बनाने वाले टॉप 4 खिलाड़ी, लिस्ट में 2 भारतीय


क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज को उसके द्वारा बनाए गए रन के हिसाब से याद किया जाता है। अक्सर महान बल्लेबाजों की रनों की भूख कभी नहीं मिटती है, वे साल-साल भर लगातार रन ही बनाते रहे हैं। इस खास लेख में हम आपको उन दिग्गज बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने कैलेंडर वर्ष में कई बार 2000 से अधिक रन बनाए हैं।

महेला जयवर्द्धने – 5

श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्द्धने ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 650 से अधिक मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 25000 से अधिक रन बनाए हैं। उनके खाते में कुल 136 अर्द्धशतक व 54 शतक दर्ज हैं। अपने खेलने के दिनों में जयवर्द्धने ने कैलेंडर वर्ष में 2000 से अधिक रन 5 बार बनाए हैं। उन्होंने साल 2001, 2006, 2007 और 2009 में ये कारनामा किया है। जिसमें साल 2001 में उन्होंने सबसे अधिक 2313 रन 50.28 के औसत से बनाए हैं।

सचिन तेंदुलकर – 5

दुनिया के महान बल्लेबाजों में शुमार सचिन तेंदुलकर ने 5 कैलेंडर वर्ष में 2000 से अधिक रन बनाए हैं। सन् 1996, 1997, 1998, 2002 और 2007 में सचिन ने पूरे साल में मिलाकर 2000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाए थे। वहीं उन्होंने अपने पूरे करियर में 100 शतक व 164 अर्धशतक के बदौलत 34357 रन बनाए हैं।

कुमार संगकारा – 6

श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने 6 कैलेंडर वर्ष में 6 बार 2000 से अधिक रन बनाए हैं। यही नहीं एक कैलेंडर वर्ष में संगकारा के नाम सबसे अधिक रन बनाने का भी रिकॉर्ड दर्ज है। वहीं उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के 594 मैचों में कुल 28016 रन बनाए हैं।

विराट कोहली – 6

भारत के मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने 6 कैलेंडर वर्ष में 2000 से अधिक रन बनाए हैं। फिलहाल वह इस लिस्ट में संयुक्त रूप से टॉप पर हैं, लेकिन आने वाले वर्षों में वह इस मामले में नंबर एक पर रहेंगे। कोहली ने साल 2012, 2014, 2016, 2017, 2018 और 2019 में ये कारनामा किया है।

0/Post a Comment/Comments