VIDEO : लंच डेट के दौरान फैंस ने अनुष्का शर्मा से की शर्मनाक हरकत! विराट ने गुस्से में…

 


पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के दुनिया भर में करोड़ों फैंस हैं। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से क्रिकेट फैंस को मुरीद बना रखा है। कोहली ने कुछ साल डेटिंग करने के बाद 2017 में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी कर ली थी। अभी कोहली और अनुष्का देश के सबसे पॉपुलर सलेब्रिटी कपल में से एक हैं। हद पॉपुलैरिटी के चलते इस कपल को कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है।

इसी पॉपुलैरिटी की वजह से कई दफा कोहली और अनुष्का भीड़ से बचने की कोशिश करते हैं। हाल ही में बैंगलोर में ऐसा ही एक वाकया इस कपल के साथ हुआ। जहां विराट कोहली को भीड़ के सामने अपना रुद्र रूप दिखाना पड़ा।

तस्वीरों के लिए विराट-अनुष्का पर टूट पड़े फैंस

बैंगलोर में एक लंच डेट के बाद कोहली और अनुष्का को फैन मॉबिंग का शिकार होना पड़ा। दरअसल, हुआ यह था कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बैंगलोर के किसी फेमस रेस्टोरेंट में डिनर डेट के लिए गए थे। डिनर करके बाहर आने के दौरान अनुष्का को फैंस ने तस्वीर लेने के लिए घेर लिया। भीड़ इतनी उग्र हो गई कि अनुष्का के साथ तस्वीर लेने के लिए उनको कार के दरवाजे पर ही अटका दिया।

इसके चलते उनका कार के अंदर जाना मुश्किल हो गया था। इसी दौरान विराट कोहली, अनुष्का को घेरे हुए फैन को गुस्से में हटाते हुए नजर आए। बड़ी मशक्कत के बाद कपल कार में बैठने में सफल रहा। विराट-अनुष्का का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इस सीजन शानदार फॉर्म में है कोहली

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लिए आईपीएल का 16वां सीजन अब तक काफी शानदार रहा है। कोहली ने खेले गए सात मुकाबलों में 141.62 के स्ट्राइक रेट से 279 रन बनाए हैं, जिसमें चार अर्धशतक शामिल है। कोहली के अलावा बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस भी शानदार फॉर्म में है और ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे हैं।

यहां देखिए वायरल वीडियो

0/Post a Comment/Comments