भारत के हर कोने में अभी रंगों का त्यौहार होली धूम-धाम से मनाया जा रहा है और इस पर्व में सभी लोग लोग काफी ज्यादा उत्साह से हिस्सा ले रहे है। इस त्यौहार में सभी अपने उम्र को भूल कर बच्चे बन जाते है जहाँ ये पर्व मजाक और उत्साह का पर्व है। भारत के पूर्व खिलाड़ी और एक्सपर्ट भी इस पर्व को धूम-धाम से मना रहे है। भारत के हर कोने से हर खिलाड़ी के वीडियो और तस्वीरे सोशल मीडिया पर आ रही है जिसे फैन्स काफी पसंद कर रहे है और शेयर भी कर रहे है। इसी क्रम में अभी युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने मजाकिया तरीके से होली की बधाई दी है।
युवराज सिंह ने हरभजन सिंह के साथ दी शुभकामनाए
भारत के पूर्व विश्वकप विजेता ऑल राउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने अपने सभी फैन्स को सोशल मीडिया के जरीय होली की शुभकामनाए दी है जहाँ उन्होंने अपने साथी हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) के साथ एक मजाकिया वीडियो डाला है। इस विडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि “बुरा नहीं मानी होली है। हमारी तरफ से सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनाए। “ इस विडियो के बारे में बात करे तो युवराज सिंह बाथरूम से निकल कर आते है और उन्होंने हरभजन को रंग लगाकर होली की बधाई दी वही हरभजन सिंह ने भी उन्हें रंग लगाया। हालाँकि हरभजन ने कुछ देर बाद अहसास किया की युवराज सिंह अभी बाथरूम से आये है और उन्होंने हाथ नहीं धोया है। युवराज सिंह ने इसके बाद सभी को हिदायत देते हुए बोला की होली बिना किसी मिलाबट और सावधानी के साथ खेले।
फैन्स ने दी जमकर प्रतिक्रियाBura na maano Holi hai 🤪 aap sab ko hamari taraf se Holi ki dher saari shubhkamnayein 🌈 #Holi #HappyHoli @harbhajan_singh pic.twitter.com/5cZ706yNsx
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) March 7, 2023
युवराज सिंह ने अपने सरे सोशल मीडिया अकाउंट पर ये विडियो शेयर किया है और इस विडियो को सभी फैन्स काफी ज्यादा पसंद कर रहे है। सभी लोगो ने इस विडियो को जमकर शेयर किया है वही कमेंट में वो काफी मजाकिया प्रतिकिर्या भी दे रहे है। फैन्स दोनों के मैदान और यहाँ पर जुगलबंदी को काफी ज्यादा पसंद कर रहे है और लोगो ने मैदान पर दोनों की पार्टनरशिप को याद भी किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि दोनों ने भारत के लिए काफी मुकाबले खेले है और टीम के अच्छे प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाई है। दोनों ने साथ में 2007 का टी20 विश्वकप और 2011 का वनडे विश्वकप का खिताब जीता है।
एक टिप्पणी भेजें