मैंडी रोज (Mandy Rose) को भूला चुका है उनका रिंग साइड लवर!

WWE ड्राफ्ट के बाद अलग हो गई ओटिस और मैंडी रोज की राहें 

WWE में अपने समय के दौरान मैंडी रोज (Mandy Rose ) का पूर्व टैग टीम चैंपियन ओटिस के साथ यादगार सफर रहा था। थंडरडोम एरा के दौरान उनका ऑन-स्क्रीन रिलेशन स्मैकडाउन का मुख्य आकर्षण बन गया। फैंस का ध्यान आकर्षित करने के बावजूद, Mandy Roseऔर ओटिस की जोड़ी 2020 के ब्रांड ड्राफ्ट के दौरान अलग हो गई और स्क्रीन पर फिर कभी नहीं दिखाई दी।

ओटिस ने 2019 के क्रिसमस सीज़न में मैंडी रोज (Mandy Rose) के साथ अपने ऑन-स्क्रीन रिश्ते की शुरुआत की थी। टीवी पर उनका रोमांस बहुत ही जल्द शुरू हो गया था। ओटिस ने मैंडी को 2020 रॉयल रंबल में बाहर होने से बचाने से लेकर रोज ने कई मौकों पर उन्हें सेडयूस किया है। अंत में, ओटिस ने एक हैंडसम हंक के रूप में अपनी एक पहचान विकसित की।

WWE ड्राफ्ट के बाद अलग हो गई ओटिस की राहें

ड्राफ्ट के कारण मैंडी से अलग होने के बाद, ओटिस कभी भी लव रिलेशन वाले स्टोरीलाइन में नहीं दिखाई दिए। इसके बाद टकर द्वारा धोखा दिए जाने के बाद हेवी मशीनरी ओटिस अपने पूर्व सदस्य चाड गेबल की साथ शामिल हो गए।

दोनों ने अपनी तीन साल की लंबी साझेदारी में एक बार रॉ टैग टीम टाइटल जीता। अब, हालांकि, ऐसा लगता है कि ओटिस अपने पिछले रिश्ते से बाहर आ गए हैं और एक बार फिर रोमांस वाले स्टोरीलाइन के लिए तैयार है। वास्तविक जीवन की सबसे अच्छी दोस्त मैंडी रोज के साथ ओटिस के रिश्ते ने उनके करियर को आसमान छू लिया। वह WWE यूनिवर्स की नजरों में एक प्रिय व्यक्ति बन गए।

WWE: क्यों अलग हुए मैंडी रोज (Mandy Rose) और ओटिस?

साल 2020 में, मैंडी और ओटिस की स्टोरी उस व्यक्त की पूर्व टैग टीम पार्टनर सोन्या डेविल और डोल्फ़ जिगलर के कारण प्रेम में विकसित हुई थी। सोन्या डेविल और डॉल्फ जिगलर एक तरफ थे, जबकि मैंडी रोज और ओटिस दूसरी तरफ थे। उनकी टैग टीम लड़ाई ब्लू ब्रांड पर तब तक विकसित हुई जब तक कि सोन्या ने मैंडी के बाल काटकर उनसे दुश्मनी मोल ली थी।

0/Post a Comment/Comments