Women’s T20 League 2023: मुंबई ने पहले सीजन के लिए लॉन्च की टीम की जर्सी

महिला टी-20 लीग के उद्घाटन संस्करण के लिए तैयारियों ने जोर पकड़ ली है। अब धीरे-धीरे टूर्नामेंट लोगो, फ्रेंचाइजी लोगो, टीम की जर्सी सबकुछ का खुलासा किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार 25 फरवरी को मुंबई फ्रेंचाइजी ने टीम की जर्सी लॉन्च की।

अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से मुंबई ने जो जर्सी लॉन्च की है, वह मेन्स टीम के समान ही है। फ्रेंचाइजी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ‘यह वही है जो सुपरहीरो पहनते हैं।’ बता दें कि मुंबई टीम की एक छोटी टुकड़ी ने टूर्नामेंट के लिए ट्रेनिंग सत्र भी शुरू कर दी है।

नीलामी में मुंबई ने भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर को 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा। उनके इस फैसले की कई लोगों ने सराहना कि और सुझाव दिया कि हरमनप्रीत कौर के कप्तान बनने से फ्रेंचाइजी को काफी फायदा होगा। हरमनप्रीत के पास खिलाड़ियों को प्रेरित करने की क्षमता है।

कागज पर तो मुंबई की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है। हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि उनका गेंदबाजी विभाग अन्य टीमों की तुलना में थोड़ा कमजोर नजर आता है। मुंबई 4 मार्च को गुजरात के खिलाफ पहले मैच के साथ अभियान की शुरुआत करेगी।

ये रहा मुंबई का पूरा स्क्वॉड

हरमनप्रीत कौर, नेट सिवर-ब्रंट, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, यास्तिका भाटिया, हीदर ग्राहम, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, धारा गुज्जर, शाइका इशाक, हेली मैथ्यूज, क्लो ट्राइटन, हुमायरा काजी, प्रियंका बाला, सोनम यादव, जिंतिमनी कलिता, नीलम बिष्ट।

0/Post a Comment/Comments