"ऐश्वर्या राय के ऊपर बचपन से ही मेरा क्रश रहा"- जब भारतीय WWE दिग्गज ने बॉलीवुड एक्ट्रेस के प्रति जताया प्यार


Jinder Mahal: WWE रिंग में इस समय कुछ भारतीय सुपरस्टार्स काम कर रहे हैं। इन सभी ने अपना अच्छा नाम बना लिया। भारतीय मूल के सुपरस्टार जिंदर महल (Jinder Mahal) का भी जलवा भी अभी तक देखने को मिला। महल बॉलीवुड मूवी भी देखते हैं और वो ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) को बहुत पंसद करते हैं।

जिंदर महल का जन्म कनाडा में हुआ था और उनकी पढ़ाई भी वहीं हुई। इसके बावजूद वो बॉलीवुड फिल्मों को बहुत पसंद करते हैं। पिछले कुछ सालों से वो भारत को रिप्रेजेंट कर रहे हैं। NXT और मेन रोस्टर में उनका काम जबरदस्त रहा।

WWE सुपरस्टार जिंदर महल ने दिया था बड़ा बयान

साल 2017 में Hindustan Times को जिंदर महल ने अपना इंटरव्यू दिया था। बॉलीवुड एक्टर्स को लेकर यहां उन्होंने अपनी बात रखी थी।

ऐश्वर्या राय के ऊपर बचपन से ही मेरा क्रश रहा। मैं उनकी साल 1999 में आई ताल मूवी को पसंद करता हूं। मैं अभी भी इस मूवी को देखता हूं। अभिषेक बच्चन बहुत ही किस्मत वाले इंसान हैं।

साल 2017 जिंदर महल के लिए शानदार रहा था। रैंडी ऑर्टन को हराकर उन्होंने WWE चैंपियनशिप हासिल की थी। उनका ये चैंपियनशिप रन शानदार रहा था। कंपनी ने उन्हें अच्छा पुश दिया था। हालांकि पिछले कुछ साल उनके लिए अच्छे नहीं रहे। इंजरी से वो बहुत परेशान रहे। उन्होंने शैंकी के साथ मिलकर टैग टीम डिवीजन में जरूर अच्छा काम किया था। पिछले साल जुलाई में विंस मैकमैहन ने रिटायरमेंट का ऐलान किया था। इसके बाद ट्रिपल एच हेड ऑफ क्रिएटिव बन गए। इसके बाद जिंदर महल का पुश रूक गया। उनके लिए कंपनी के पास कोई प्लान नहीं था। पिछले कुछ हफ्तों से महल NXT में नज़र आ रहे हैं।

ये साल जिंदर के लिए अच्छा रहेगा। इस बात की उम्मीद फैंस लगा रहे हैं। महल लंबे समय से यहां पर काम कर रहे हैं। अगर उन्हें एक बार फिर तगड़ा पुश दिया जाएगा तो मजा आएगा। अब देखना होगा कि महल NXT में ही काम करेंगे या फिर मेन रोस्टर में उनके लिए स्टोरीलाइन तैयार की जाएगी।

0/Post a Comment/Comments