अंतर्राष्ट्रीय T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, लिस्ट में 2 भारतीय



भारत और श्रीलंका के बीच राजकोट में खेले गए टी20 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने अपने T20I करियर का तीसरा शतक जड़ा। इसी के साथ वह इस फॉर्मेट में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

सूर्यकुमार यादव ने अपने T20I करियर का पहला शतक जुलाई 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ उन्हीं की सरजमी पर जड़ा था। इसके बाद उन्होंने दूसरा शतक न्यूजीलैंड के खिलाफ नवंबर 2022 में उन्हीं की सरजमी पर चढ़ा। अब उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर तीसरा शतक जड़कर T20I क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 3 बल्लेबाजों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

T20I क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

नीचे हम आपको T20I क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

#5. सूर्यकुमार यादव (3):

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ T20I डेब्यू किया था। जून 2022 तक उन्होंने इस फॉर्मेट में कोई भी शतक नहीं चढ़ा था, लेकिन जुलाई 2022 से लेकर 7 जनवरी 2023 तक वह कुल 3 T20I शतक जड़ चुके हैं। उनके नाम विदेशी सरजमीं पर 2 शतक और घरेलू सरजमीं पर एक शतक दर्ज है।

#4. शाबावुन दविजी (3):

चेक रिपब्लिक के बल्लेबाज शाबावुन दविजी अब तक 28 T20I मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 3 शतक और 5 अर्धशतक जड़े हैं। इस फॉर्मेट में उन्होंने 43.72 की औसत और 140.48 की स्ट्राइक रेट से 1093 रन बनाए हैं, जिसमें 115* रनों की एक सर्वश्रेष्ठ पारी भी शामिल है।

#3. कॉलिन मुनरो (3):

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो पिछले कई सालों से कीवी टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं। लेकिन उन्होंने 65 T20I मैचों में 31.34 औसत और 156.44 की स्ट्राइक रेट से 1724 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 11 अर्धशतक भी निकले हैं। इस फॉर्मेट में उन्होंने 109* रनों की एक सर्वश्रेष्ठ पारी भी खेली है।

#2. ग्लेन मैक्सवेल (3):

ऑस्ट्रेलिया के मध्यक्रम बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल के नाम भी T20I क्रिकेट में कुल 3 शतक दर्ज हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में अब तक कुल 98 मैच खेले हैं, जिसकी 90 पारियों में उन्होंने 28.40 की औसत और 150.97 की स्ट्राइक रेट से कुल 2159 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से कुल 10 अर्धशतक भी निकले हैं। इस फॉर्मेट में उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 145* रनों की रही है।

#1. रोहित शर्मा (4):

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान एवं सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम T20I क्रिकेट में सबसे अधिक शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने अब तक कुल 4 शतक जड़े हैं। वह इस समय इस फॉर्मेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली (4008) के बाद दूसरे स्थान पर भी आते हैं।

यदि T20I क्रिकेट में रोहित शर्मा के आंकड़ों पर नजर डाला जाए तो उन्होंने अब तक कुल 148 मैचों की 140 पारियों में 31.32 की औसत और 139.24 की स्ट्राइक रेट से कुल 3853 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 29 अर्धशतक भी जड़े हैं। इस फॉर्मेट में उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 118 रनों की रही है। वह भारत की ओर से इस फॉर्मेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली (122*) के बाद दूसरे स्थान पर आते हैं।

नोट: इस आर्टिकल में जो भी आंकड़े दिए गए हैं, वह 8 जनवरी 2022 को अपडेट किए गए हैं।

0/Post a Comment/Comments