भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और वर्तमान मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने बुधवार (11 जनवरी) को अपना 50 वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर देश दुनिया के कई सारे क्रिकेट फैन और उनके करीबियों ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाइयां दी।
साल 1996 में भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले राहुल द्रविड़ साल 2005 से लेकर 2007 तक भारतीय टीम के कप्तान भी रहे। साल 2012 में उन्होंने अपने 16 सालों के अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया। इतना ही नहीं उन्होंने इसी साल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से भी संन्यास ले लिया था।
राहुल द्रविड़ साल 2000 में विजडन मैगजीन द्वारा चुने गए टॉप 5 क्रिकेटर में से एक थे। इसके अलावा वह 2004 में आईसीसी प्लेयर ऑफ द ईयर और टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर के रूप में सम्मानित किए।
लंबे समय तक क्रीज पर टिके रहने के चलते उन्हें 'द वॉल (दीवार)'' के नाम से भी जाना जाता है। अपनी शांत प्रकृति के लिए जाने जाने वाले द्रविड़ ने अपने क्रिकेट करियर में कई सारे रिकॉर्ड बनाए हैं।
यदि भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर के अलावा वह तीसरे ही ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 10,000 से अधिक रन बनाए हैं। वह दुनिया के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने अपने समय में सभी 10 टेस्ट खेलने वाले देशों के खिलाफ शतक जड़ा है।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक कैच (182) लेने का रिकॉर्ड भी राहुल द्रविड़ के नाम ही दर्ज है। इतना ही नहीं 18 अलग-अलग बल्लेबाजों के साथ शतकीय साझेदारी करने का रिकॉर्ड भी राहुल द्रविड़ के नाम ही दर्ज है। आज तक विश्व का कोई भी बल्लेबाज यह कारनामा करने में कामयाब नहीं हो सका है।
— Sportsgaliyara (@sportsgaliyara) January 12, 2023द्रविड़ के निजी जीवन की बात करें तो उनका जन्म 11 जनवरी 1973 को मध्य प्रदेश के इंदौर में एक मराठा परिवार में हुआ था लेकिन वह कर्नाटक से ताल्लुक रखते थे। इसके अलावा उनके पैतृक पूर्वज तमिलनाडु के तंजावुर के अय्यर थे। उनका बचपन बेंगलुरु में बीता। उनके छोटे भाई का नाम विजय द्रविड़ है। द्रविड़ के पिता जेम और अन्य संरक्षित खाद्य बनाने वाली कंपनी GE Electric के लिए काम करते थे और उनकी माँ पुष्पा, बंगलौर विश्वविद्यालय में वास्तुकला की प्रोफेसर थीं।
राहुल द्रविड़ ने बेंगलुरु के सेंट जोसेफ कॉलेज ऑफ कॉमर्स से डिग्री हासिल की। इसके अलावा, उन्होंने 4 मई 2003 को नागपुर की एक सर्जन डॉक्टर विजेता पेंधारकर शादी की। 11 अक्टूबर 2005 को उनके बड़े बेटे समित और 27 अप्रैल 2009 को उनके दूसरे बेटे अन्वय का जन्म हुआ।
अक्सर बहुत सारे क्रिकेट फैन अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की कुछ ऐसी फोटोज देखना पसंद करते हैं जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखी हो। बहुत सारे कम लोगों ने ही राहुल द्रविड़ के शादी का एल्बम देखा होगा क्योंकि बड़े सेलिब्रिटी खुद उसे बाहर दिखाना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन राहुल द्रविड़ के शादी की कई सारी फोटोस सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होती हैं। उनके मैरिज एनिवर्सरी पर कई सारे लोग उनकी फोटोस शेयर करके उन्हें बधाइयां देते हैं।
लेकिन यहां पर हम आपको राहुल द्रविड़ के शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जो आपको अवश्य ही पसंद आएंगी।
Rahul Dravid Wedding Photos pic.twitter.com/fFTTsQkpAl
— Sportsgaliyara (@sportsgaliyara) January 12, 2023
Rahul Dravid Wedding Photos pic.twitter.com/yMGSHMa8SY
— Sportsgaliyara (@sportsgaliyara) January 12, 2023
एक टिप्पणी भेजें