ICC महिला ‘टी20 टीम ऑफ़ द ईयर’ 2022 का हुआ ऐलान, भारतीय टीम का दिखा दबदबा, 4 खिलाड़ियों को मिली जगह


पिछले साल के प्रदर्शन को देखते हुए आईसीसी ने अपने बेस्ट खिलाड़ियों और टीमों की घोषणा शुरू कर दी है। सबसे पहले आईसीसी ने महिला T20 टीम ऑफ द ईयर की घोषणा की है। वही वर्ल्ड की बेस्ट 11 खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है । हालांकि इस समय भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के साथ ट्राई सीरीज खेलने में व्यस्त है।

तो वही आईसीसी की तरफ से टीम इंडिया के खिलाड़ियों को एक बड़ा सम्मान प्राप्त हुआ है। इस टाइम है भारत के अलावा तीन ऑस्ट्रेलिया और एक न्यूजीलैंड पाकिस्तान इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाड़ियों को जगह मिली है।

स्मृति मंधाना

इस टीम में स्मृति मंधाना को उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए टीम में शामिल किया गया हैं।स्मृति ने साल 2022 में काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने 21 पारियां खेलते हुए 133.48 के स्ट्राइक रेट के साथ 594 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान उन्होंने कुल 5 अर्धशतक भी लगाए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने तो कॉमनवेल्थ गेम के दौरान भी अर्ध शतक लगाए थे।

दीप्ति शर्मा

भारतीय महिला टीम के स्पिनर ऑलराउंडर खिलाड़ी दीप्ति शर्मा को भी इस टीम में जगह मिली है। दीप्ति ने साल 2022 में एक के बाद एक विकेट चटकाते हुए 29 विकेट लेने का काम किया है। हालांकि इस दौरान उनकी गेंदबाजी का औसत 18.55 का है। दीप्ति ने किन के साथ-साथ बल्ले का भी हुनर दिखाया है उन्होंने साल 2022 में 136.02 की स्ट्राइक रेट के साथ 370 बनाने का काम किया है।

रिचा घोष

इस लिस्ट में देश का नाम आता है रिचा का। जिन्होंने साल 2022 में 150 से अधिक स्ट्राइक रेट के साथ मैदान पर अपने बल्लेबाजी का हुनर दिखाया है और 18 मुकाबले खेलते हुए बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज 259 बनाए हैं। इस दौरान इन्होंने अपने बल्ले से 13 चोक्के और निचले क्रम में शानदार प्रदर्शन किया है हालांकि इनका सबसे सर्वश्रेष्ठ स्कोर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था जो 19 गेंदों पर नाबाद 40 रन बनाए थे।

रेणुका सिंह

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज रेणुका सिंह को भी इस प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है। रेणुका ने साल 2022 में 23.95 की औसत के साथ 22 T20 विकेट और 6.50 की 19 वीक रन रेट के साथ बेहतरीन गेंदबाजी की है। आईसीसी महिला इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर के पुरस्कार से इस खिलाड़ी को सम्मानित हो चुके हैं। आपको बता दें कि साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक के बाद एक 8 विकेट लिए थे वही एशिया कप और कॉमनवेल्थ के दौरान भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था।

ICC टीम ऑफ द ईयर 2022

स्मृति मंधाना (भारत), बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया), सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड, कप्तान), एश गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया), ताहलिया मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया), निदा डार (पाकिस्तान), दीप्ति शर्मा (भारत), ऋचा घोष (भारत), सोफी एक्लेस्टन (इंग्लैंड), इनोका रनवीरा (श्रीलंका) और रेणुका सिंह (भारत)।

0/Post a Comment/Comments