Hockey World Cup 2023: हॉकी विश्वकप से बाहर हुआ भारत, पेनाल्टी शूटआउट में न्यूजीलैंड ने दी मात


Hockey World Cup, India vs New Zealand:
हॉकी विश्वकप में रविवार को क्रॉसओवर मुकाबले में भारत का सामना न्यूजीलैंड से हुआ। कलिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर में खेला गया यह मैच फुल टाइम तक 3-3 की बराबरी पर रहा। इसके बाद मैच शूटआउट में पहुंचा, जहां न्यूजीलैंड ने भारत को 5-4 से मात दी। इस हार के साथ ही मेजबान भारत विश्वकप से बाहर हो गया है।

1975 के बाद टीम इंडिया का पदक जीतने का सपना भी टूट गया। भारत आखिरी बार 2018 में क्वार्टर फाइनल में पहुंचा था। वहीं न्यूजीलैंड का मुकाबला 24 जनवरी को गत चैंपियन बेल्जियम से होगा। इससे पहले स्पेन ने पेनाल्टी शूटआउट में मलेशिया को 4-3 से हरा दिया। क्वार्टर फाइनल में उसका मुकाबला 24 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया से होगा।

पहला क्वार्टर (स्कोर 0-0)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्रॉसओवर मुकाबले के पहले क्वार्टर में दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर रहीं। 12वें मिनट में टीम इंडिया को गोल करने का एक मौका मिला था, हालांकि कप्तान हरमनप्रीत सिंह पेनाल्टी शूटआउट पर गोल नहीं दाग सके। मुकाबले के 7वें मिनट में न्यूजीलैंड के कप्तान निक वुड्स और 9वें मिनट में भारत के मनप्रीत सिंह को ग्रीन कार्ड दिखाया गया। ऐसे में दोनों ही खिलाड़ियों को दो-दो मिनट के लिए मैच से बाहर जाना पड़ा। 

हाफटाइम (स्कोर 2-1)

मुकाबले के हाफ टाइम तक टीम इंडिया ने 2-1 की बढ़त बना ली। मैच के 17वें मिनट में शमशेर के पास पर ललित उपाध्याय ने शानदार स्ट्राइक किया और गेंद को सीधे गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। मैच के 24वें मिनट में सुखजीत सिंह ने टीम इंडिया की बढ़त को दोगुना कर दिया। लेकिन भारत के लिए यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं रही। 28वें मिनट में न्यूजीलैंड के सैम लेन ने पहला गोल दागकर स्कोर 2-1 कर दिया।

तीसरा क्वार्टर

तीसरे क्वार्टर में भारत ने अपने फिर से बढ़त हासिल की। मैच के 40वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर वरुण कुमार ने शानदार गोल किया। तीसरे क्वार्टर में टीम इंडिया को 3 पेनाल्टी कॉर्नर मिले। पहले दो पेनाल्टी पर तो गोल नहीं आया लेकिन तीसरी पेनाल्ट पर वरुण ने स्कोर किया। हालांकि इस बार भी न्यूजीलैंड ने वापसी की, केन रसेल ने 43वें मिनट में गोल कर स्कोर 3-2 कर दिया।

फुल टाइम (3-3)

फुल टाइम तक स्कोर 3-3 की बराबरी पर रहा। इसके बाद मैच शूटआउट में पहुंचा। मुकाबले के 49वें मिनट में न्यूजीलैंड के सीन फिंडले पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया। इसके साथ ही दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर पहुंच गईं। फुल टाइम तक दोनों टीमें फिर एक भी गोल नहीं कर सकीं। 

पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 से जीता न्यूजीलैंड

भारत: हरमनप्रीत ने किया गोल, न्यूजीलैंड: केन रसेल ने किया गोल

भारत: राजकुमार पाल ने दागा गोल, न्यूजीलैंड: शॉन फिडले ने किया गोल

भारत: अभिषेक गोल से चूके, न्यूजीलैंड: निक वुड्स ने किया गोल

भारत: शमशेर सिंह गोल से चूके, न्यूजीलैंड: सैम लेन गोल से चूके

भारत: सुखजीत सिंह ने दागा गोल, न्यूजीलैंड: सैम हिहा गोल से चूके

भारत: हरमनप्रीत सिंह गोल से चूके, न्यूजीलैंड: निक वुड्स गोल से चूके

भारत: राजकुमार पाल ने किया गोल, न्यूजीलैंड: सीन फिंडले ने गोल किया

भारत: सुखजीत सिंह गोल से चूके, न्यूजीलैंड: हेडेन फिलिप्स गोल से चूके

भारत: शमशेर सिंह गोल से चूके, न्यूजीलैंड: सैम लीन ने गोल किया

0/Post a Comment/Comments