सोशल मीडिया हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। अलग-अलग लोग अलग-अलग कारणों से इसका इस्तेमाल करते हैं। उदाहरण के लिए, यह हमें एक दूसरे से जुड़े रहने और अपने विचारों को पूरी दुनिया के साथ साझा करने का एक प्लेटफॉर्म है।
लेकिन सोशल मीडिया के जहां कई फायदे हैं वहीं, कभी-कभी इसके बहुत नुकसान भी हो जाते हैं। और कुछ लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल बस गंध फैलाने के लिए करते हैं। सोशल मीडिया पर मिली आजादी का नाजायज फायदा उठाकर लोग किसी को भी बिना मतलब का गाली देते हैं या फिर किसी के बारे में गलत-गलत चीजें फैलाते हैं।
ऐसा ही वाकया भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और विराट कोहली के साथ हुआ है। अक्सर लोग इन्हें इनके प्रदर्शन को लेकर ट्रोल करते हैं, बात यहां तक सही जा सकती है। लेकिन किसी के भी परिवार को लेकर अभद्र टिप्पणी करना और गंदे-गंदे चीजें लिखना यह कानूनन जुर्म है।
एमएस धोनी और विराट कोहली की बेटियों को लेकर गलत कमेंट कर रहे थे लोग
दिल्ली महिला आयोग ने एमएस धोनी और विराट कोहली की बेटियों पर अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में ट्विटर और इंस्टाग्राम यूजर्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख ने कहा कि दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है और अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि पहले भी धोनी की बेटी जीवा धोनी और कोहली की बेटी वामिका कोहली ऑनलाइन ट्रोल्स के निशाने पर आ चुकी हैं।
दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने ट्विटर पर लिखा, ‘मेरे नोटिस के बाद दिल्ली पुलिस ने विराट कोहली और एमएस धोनी की बेटियों पर की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। बहुत जल्द सभी दोषियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।”मेरी नोटिस के बाद दिल्ली पुलिस ने @ImVKohli और @MSDhoni की बेटियों पर हुई अभद्र टिपण्णियों के मामले में FIR दर्ज कर ली है। बहुत जल्द सभी दोषी गिरफ़्तार होंगे और सलाख़ों के पीछे जाएँगे। pic.twitter.com/IPFE7Uky0x
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) January 16, 2023
क्या है मामला?
पिछले हफ्ते स्वाति मालीवाल ने क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की बेटी को लेकर सोशल मीडिया पर की जा रही अभद्र टिप्पणी का संज्ञान लिया था। इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट के स्क्रीनशॉट भी साझा किए और अपराधियों की जांच की मांग की थी।
देश के 2 बड़े खिलाड़ी विराट कोहली और धोनी की बच्चियों की तस्वीरें ट्विटर पर डालकर कुछ एकाउंट्स भद्दी टिप्पणी कर रहे हैं। 2 साल & 7 साल की बच्ची के बारे में ऐसी घटिया बातें? कोई खिलाड़ी नहीं पसंद तो क्या उसकी बच्ची को गाली दोगे? पुलिस को FIR दर्ज करने के लिए नोटिस जारी कर रहे हैं। pic.twitter.com/9ybadS659r
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) January 11, 2023
Post a Comment