रोहित शर्मा से जल्द छीनी जाएगी वनडे फॉर्मेट की कप्तानी, इस खिलाड़ी को बनाया जाएगा नया कप्तान


साल 2023 की शुरुआत भारतीय दृष्टिकोण के लिहाज से बेहद शानदार रही है। भारतीय टीम की T20 फॉर्मेट की कप्तानी हार्दिक पांड्या के हाथों में है तो हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका की टीम को t-20 श्रृंखला में हराया। तो वही वनडे फॉर्मेट की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में है तो रोहित की कप्तानी में भी भारत ने वनडे श्रृंखला में श्रीलंका को मात दी। इस वक्त भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच वनडे श्रृंखला खेली जा रही है और भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

लेकिन अब भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर एक बड़ी खबर सामने निकलकर आ रही है। आपको बता दें ऐसा माना जा रहा है कि साल 2023 विश्व कप के बाद रोहित शर्मा से वनडे फॉर्मेट की भी कप्तानी छीनी जा सकती है और हार्दिक पांड्या को भारत का फुल टाइम व्हाइट बॉल कप्तान बनाया जा सकता है।

आपको बता दें न्यूज़ 18 Cricketnext के हवाले से भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि ” फिलहाल 2023 विश्व कप तक रोहित शर्मा भारतीय टीम के कप्तान हैं उसके बाद हमें सोचना है कि आगे क्या करना है। अगर रोहित 2023 विश्व कप के बाद भारत की कप्तानी छोड़ने का निर्णय लेते हैं तो फिर हार्दिक एक बेहतर विकल्प है।

0/Post a Comment/Comments