“अब अंडरग्राउंड होने का समय आ गया है” शुभमन गिल ने लगाया दोहरा शतक तो विराट कोहली और केएल राहुल पर बने ऐसे मीम्स देख नहीं रुकेगी हंसी



शुभमन गिल: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल हैदराबाद में चल रहे पहले एकदिवसीय मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी की। भारत की ओर से सभी बल्लेबाजों ने बड़ी ही शानदार बल्लेबाजी की। भारत की ओर से शुभमन गिल ने शानदार शतक लगाया। वें भारत की ओर से एकदिवसीय क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बने। उन्होंने शानदार 208 रनों की पारी खेली।

शुभमन गिल ने लगाया पहला दोहरा शतक

शुभमन गिल ने 145 गेंदों पर अपना दोहरा शतक पूरा किया। वें 208 रन की पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 9 छक्के और 19 चौके लगाए। उन्होंने 139.60 स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उनकी इस बल्लेबाजी से ट्वीटर पर फैंस ने अपनी खुशियां बयां की। शुभमन गिल की पारी को लेकर कई फैंस ने खुशी जताई।

देखें फैंस कैसा रिएक्शन दे रहे हैं:

कई फैंस ने शुभमन गिल की इस पारी के साथ भारत में एक नई युग की शुरुआत मानी। कई लोगों ने इस भारतीय क्रिकेट का एक नया उगता हुआ सूरज भी माना।

विराट कोहली से हुई तुलना

कई फैस ने शुभमन गिल की इस पारी के बाद उनकी तुलना विराट कोहली से भी की। उन्होंने आने वाले भविष्य में शुभमन गिल को भारत का सुपरस्टार माना है।




0/Post a Comment/Comments