शुभ्मन गिल के पास है महेंद्र सिंह धोनी वाली खासियत, पूर्व क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान

भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच बुधवार को हैदराबाद के मैदान पर पहला वनडे मुकाबला खेला गया। इस पहले वनडे मुकाबले को भारतीय टीम ने रोमांचक अंदाज में 12 रनों से जीत लिया। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में 350 रनों की चुनौती न्यूजीलैंड की टीम के सामने रखी थी। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 337 रन पर ऑल आउट हो गई। माइकल ब्रेसवेल ने लाजवाब अंदाज में 140 रनों की अविश्वसनीय पारी खेली।

इसी मुकाबले में भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज शुभ्मन गिल ने अपने वनडे करियर का पहला दोहरा शतक जड़ दिया। शुभमन गिल ने 149 गेंदों में 19 चौके और 9 छक्कों की मदद से 208 रनों की पारी खेली और अब उनकी इस पारी को लेकर संजय मांजरेकर ने बड़ा बयान दिया है।

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज शुभ्मन गिल की तुलना भारतीय टीम के पूर्व महान कप्तान और बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी से कर दी है। उनका मानना है कि शुभमन गिल के पास महेंद्र सिंह धोनी की वह खासियत मौजूद है जो महेंद्र सिंह धोनी के पास थी। यानी कि वह कह रहे हैं कि गिल भी सीधे और लंबे छक्के लगा सकते हैं जो खासियत महेंद्र सिंह धोनी के पास थी।

0/Post a Comment/Comments