वो मैच जब आर श्रीधर को पहले से पता चल गया था महेंद्र सिंह धोनी का यह बड़ा राज


भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जब भी नाम सामने आता है तो हमें भारतीय टीम की आईसीसी ट्रॉफियां याद आने लगती है जो महेंद्र सिंह धोनी ने अपने कार्यकाल के दौरान भारतीय टीम को दिलाई हैं। सबसे पहले 2007 का T20 विश्व कप उसके बाद 2011 का 50 ओवरों का विश्व कप और फिर 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने जीती थी। महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2019 में मैनचेस्टर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले के बाद कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला और आखिरकार 2020 में महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

अब आप यह सोच रहे होंगे कि आज हम आपको लिबरल टीवी स्पोर्ट्स पर महेंद्र सिंह धोनी को लेकर यह आर्टिकल क्यों लिख रहे हैं। दरअसल महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट को लेकर अब भारत के पूर्व फील्डिंग कोच आज श्रीधर ने एक बड़ा खुलासा किया है और श्रीधर ने यहां तक कहा है कि उन्हें महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट के बारे में पहले से पता था और इस बारे में उन्होंने अपनी पत्नी तक को नहीं बताया था।

दरअसल भारत के पूर्व फील्डिंग कोच श्रीधर ने अपनी किताब कोचिंग बियोंड माय डेज विद दा इंडियन क्रिकेट टीम ने यह खुलासा किया है कि साल 2019 में जिस दिन भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में 2019 विश्व कप का सेमीफाइनल मुकाबला खेल रहा था और रिजर्व डे में मैच चला गया था। उस दिन उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को ऋषभ पंत के साथ यह बात करते हुए सुन लिया था कि यह भारतीय टीम के साथ उनकी आखिरी बस राइड होने वाली है।

दरअसल उस दिन आर श्रीधर कॉफी पी रहे थे तभी महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत भी उनके साथ आकर बैठ गए। तो ऋषभ पंत ने महेंद्र सिंह धोनी से पूछा कि भैया कुछ लोग आज ही लंदन जाने का प्रोग्राम बना रहे है आप चलोगे क्या? तो महेंद्र सिंह धोनी ने कहा नहीं ऋषभ मैं आज टीम के साथ अपनी आखिरी बस ड्राइव मिस नहीं करना चाहता।

0/Post a Comment/Comments