पूर्व भारतीय कप्तान धोखाधड़ी और हथियार रखने के मामले में जेल के अंदर, पढ़ें पूरी खबर

 


भारत की अंडर-19 टीम के पूर्व कप्तान विजय झोल के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। विजय जोल पर क्रिप्टोकरंसी ट्रांजैक्शन में एक एंटरप्रेन्योर को धमकाने का आरोप है। इसके साथ ही विजय जोल पर किडनैपिंग, फिरौती और दंगे भड़काने के भी आरोप लगे हैं। विजय जोल के साथ 20 लोगों के ऊपर मामला दर्ज है जिसमें उसका भाई भी शामिल है।

हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार हुए दोनों जोल भाई

विजय जोल को उनके भाई विक्रम जोल के साथ इंडियन आर्म्स ऐक्ट की धाराओं के तहत भी गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही धोखाधड़ी और अन्य गैरकानूनी कामों में भी उनका हाथ बताया जा रहा है।

जालना पुलिस स्टेशन के पुलिस अधीक्षक आकाश शिंदे ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा कि, “हमने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर दो प्राथमिकी दर्ज की हैं। हम रिपोर्ट में दर्ज कराई गई सभी दावों और आरोपों की जांच कर रहे हैं और इस मामले में उचित कार्रवाई करेंगे।”

क्या है आरोपी के पिता ने?

विजय के पिता भाऊसाहेब जोल एक वरिष्ठ आपराधिक वकील हैं और उन्होंने दावा किया कि, “मेरे बेटों ने क्रिप्टोकरंसी इनवेस्टमेंट मैनेजर की फर्म में निवेश किया हो सकता है लेकिन अपहरण और जबरन वसूली के लिए उन्हें दोषी ठहराना बिल्कुल गलत है।”

क्या है मामला?

विजय और विक्रम जोल पर यह आरोप लगाया गए है यह सभी 20 लोगों के साथ मिलकर पुणे गए और इनवेस्टमेंट मैनेजर के घर में घुस गए, और उसे औरंगाबाद (एमएच) शहर के एक होटल में दस दिनों तक रखा। फिर वे उसे जालना में अपने घर ले गए और वहीं कैद कर दिया। इनवेस्टमेंट मैनेजर ने अपने रिपोर्ट में कहा है कि जोल भाइयों ने उनकी फर्म में निवेश किया और उन्होंने उन्हें निवेश करने के लिए सारे आदेश दिए।

वहीं, इनवेस्टमेंट मैनेजर के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट आरोप है कि दोनों भाइयों ने पूर्व में कई लोगों से ठगी कर कई लाख रुपये की खरीद-फरोख्त की है।

0/Post a Comment/Comments