BCCI ने खत्म कर दिया रोहित शर्मा के इस जिगरी दोस्त का करियर, लगातार रन बनाने के बाद भी नहीं मिल रहा मौका, अब संन्यास ही बचा है आखिरी रास्ता!


रोहित शर्मा इस समय भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन भी कर रही है। रोहित शर्मा पिछले कई सालों से भारतीय टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आ रहे हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन कर भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई थी। ख़ासतौर पर घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए अच्छा प्रदर्शन कर।

एक समय रोहित शर्मा के साथ उनका मुंबई के एक दोस्त ने भी भारतीय टीम में अपनी अहम जगह बनाई थी। लेकिन वह खिलाड़ी पिछले कुछ समय से लगातार टीम से बाहर चल रहा है। आईये जानते हैं इस खिलाड़ी के बारे में।

टीम से बाहर चल रहे अजिंक्य रहाणे

हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वो खिलाड़ी हैं मुंबई की घरेलू क्रिकेट टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे की। जो इस समय रणजी ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी कर रहे हैं। अजिंक्य रहाणे ने रोहित शर्मा के साथ ही साल 2013 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। रहाणे ने बहुत ही तेजी से तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की की थी।


इसके से लेकर अब तक रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 से अधिक मैच खेले है। उन्होंने 82 टेस्ट मैचों में 4931, 90 वनडे में 2962 और 20 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 375 रन बनाए हैं। रहाणे और रोहित शर्मा ने मिलकर भारतीय टीम के लिए कई मैचों में ऐतिहासिक जीत दिलाई है।

इसमें अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में साल 2020-21 की बॉर्डर-गावस्कर ट्राॅफी भी शामिल है, लेकिन इस आलम यह है कि एक ओर रोहित शर्मा भारतीय टीम की कमान संभाल रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर रहाणे रणजी ट्रॉफी में मुंबई की कमान संभाल रहे हैं।

रणजी ट्रॉफी में कर रहे हैं मुंबई की कप्तानी

इस रहाणे मुंबई की ओर से रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ खेल रहे हैं। जहां उन्होंने पहली पारी में महज 2 रन बनाए थे। दूसरी पारी में उन्होंने 51 रनों का योगदान दिया. रहाणे ने 104 गेंदों का सामना किया और 4 चौकों की मदद से 51 रनों की संयमित पारी खेली। रहाणे इस सीजन अच्छे फार्म में नजर आ रहे हैं।

वही इसके पहले मुकाबले में दिल्ली के कप्तान हिम्मत सिंह ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने अपनी पहली पारी में 293 रन बनाए। सरफराज खान ने 125 रनों की धुआंधार पारी खेली। फिर दिल्ली ने वैभव रावल (114) की सेंचुरी की बदौलत 369 रन बना डाले। मुंबई टीम ने दूसरी पारी में अपने 8 विकेट 150 रन तक गंवा दिए थे।

0/Post a Comment/Comments