6 6 6….4 4 4 4 4…9 छक्के और 7 चौके शतकीय पारी खेलने के बाद सूर्यकुमार यादव ने जश्न मनाते हुए कुछ ऐसा किया जीत लिया 140 करोड़ भारतीयों का दिल


राजकोट में चल रहे तीसरे टी20 मैच में भारत की पारी सूर्यकुमार यादव के नाम रहा। सूर्यकुमार यादव ने राजकोट में चल रहे तीसरे टी20 में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का तीसरा शतक लगाया। उन्होंने 51 गेंदों पर शानदार 112 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत भारतीय टीम ने 228 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

सूर्यकुमार यादव ने अनोखे अंदाज में मनाया जश्न

सूर्यकुमार यादव राहुल त्रिपाठी के आउट होने के बाद छठवें ओवर में बल्लेबाजी करने आए। वें जब बल्लेबाजी करने आए तब टीम का स्कोर 2 विकेट खोकर 52 रन था। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 45 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया।

सूर्युकमार यादव ने शतक पूरा करने के बाद अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। उन्होंने खुलकर खुशी मनाई और अपना बल्ला उठाया और खुश होकर अपने शतक का जश्न मनाया। सूर्यकुमार ने 219.61 की स्टाईक रेट से बल्लेबाजी की। उनकी पारी में 9 छक्के और 7 चौके शामिल थे।

सूर्यकुमार यादव के जश्न मनाने का तरीका फैंस को काफी पसंद आया, इस तरीके ने फैंस का दिल जीत लिया। दरअसल सूर्यकुमार यादव ने पहले हेलमेट निकाला फिर दोनों हाथो को हवा में उठा फैंस का अभिवादन किया और उसके बाद हेलमेट में लगे LOGO को चुना, इसके बाद क्रिकेटर ने जो स्माइल दी, इसने फैंस का दिल जीत लिया।

राहुल त्रिपाठी और शुभमन ने खेली ताबड़तोड़ पारी

सूर्यकुमार यादव के अलावा भारत की ओर से शुभमन गिल ने 46 रन बनाए। वें अपने पहले अर्धशतक से महज 4 रन चूक गए। उनके अलावा राहुल त्रिपाठी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और महज 16 गेंदो पर 35 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

पारी के अंत में अक्षर पटेल ने सूर्यकुमार यादव का बखूबी साथ निभाया। उन्होंने 21 रन की पारी खेली। इन सभी की पारी की बदौलत भारत ने 228 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका की ओर से मदुशंका ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए।

0/Post a Comment/Comments