ऐसे 5 क्रिकेटर जिन्होंने अपने से कई साल छोटी लड़कियों से रचाई शादी, लिस्ट में दो भारतीय खिलाड़ियों का नाम भी शामिल

कहते है प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती, यह कहावत हम सभी ने सुनी होगी। ये सच भी है कि जब हमें किसी से प्यार होता है तो हम न उसकी उम्र देखते हैं न ही जात। प्यार इन सब बातों से से बिल्कुल परे होता है। दरअसल, क्रिकेट जगत में ऐसे कई खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने इस बात को सच कर के दिखाया है। उन्होंने न ही दुनिया के बारे में सोचा ना ही आलोचनाओं को अपने प्यार के आड़े आने दिया।

क्रिकेट (cricketer) जगत में ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने से कई साल छोटी लड़की से प्रेम भी किया हैं और अपने रिश्ते को शादी के बंधन में बदला। आज हम इस आर्टिकल के जरिये ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं। जिन्होंने उम्र में खुद से कई साल छोटी लड़कियों से शादी रचाई है।

1. एम एस धोनी

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) का नाम आता है। दरअसल, धोनी अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में छाए रहे हैं। शादी से पहले टीम इंडिया के कप्तान का नाम कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। हालांकि धोनी और दीपिका पादुकोण के अफेयर ने सबसे ज्यादा चर्चा लूटी। लेकिन कुछ समय तक डेट करने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। आखिर में धोनी ने साल 2010 में खुद से 7 साल छोटी साक्षी रावत से शादी रचाई। फिलहाल दोनों की एक बेटी है जिसका नाम जीवा है।

2.शोएब अख्तर

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर का नाम आता है। अपने देश के सबसे सफल तेज गेंदबाज रहे शोएब अख्तर क्रिकेट जगत का जाना- माना नाम रहे हैं। भले ही उनकी कई प्रेमिका रही है लेकिन आखिर में उन्होंने खुद से 18 साल छोटी लड़की से शादी की है। बता दें कि शोएब अख्तर की पत्नी का नाम रूबाब खान है। हालांकि जब वह महज 21 साल की थी तो उन्होंने 38 साल के तेज गेंदबाज अख्तर से शादी की थी। फिलहाल दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश है और एक बेटा भी है।

3.वसीम अकरम

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वसीम अकरम का नाम आता है। अपनी गेंदबाजी के लिए क्रिकेट जगत में सनसनी मचाने वाले वसीम अकरम ने अच्छे से अच्छे बल्लेबाजों की भी गिल्लियां उड़ाई है। आज भी उनका नाम सफल गेंदबाजों में शुमार हैं। मैदान में तेज गेंदबाजी के लिए मशहूर वसीम अकरम ने अपने से 17 साल छोटी लड़की से शादी की है। दरअसल, पहली पत्नी के निधन के बाद पाकिस्ती क्रिकेटर ने स्ट्रेलियाई मूल की लड़की शनीरा थॉम्पसन से शादी की थी।

4. इरफान पठान

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान का नाम आता हैं। टीम इंडिया के तेंज गेंदबाज मैदान में जब उतरे थे उन्हें देखकर बल्लेबाजों के पसीने छूट जाते थे। उन्होंन इरफान ने क्रिकेट जगत में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। दरअसल, पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान ने अपने से 10 साल छोटी लड़की से प्रेम किया और शादी रचाई। उन्होंने 4 फरवरी 2016 को पेशे से मॉडल रही सफा बेग के साथ निकाह किया है। इस कपल के 2 प्यारे बेटे हैं। फिलहाल इफान क्रिकेट मैदान में कमेंट्री करते हुए दिखाई देते हैं।

5. ग्लेन मैक्ग्रा

इस लिस्ट में पांचवे और आखिरी नंबर ऑस्ट्रेलिया के महान गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का नाम आता है। क्रिकेट मैदान पर तहलका मचाने वाले ग्लेन मैक्ग्रा अपनी पहली पत्नी के निधन से काफी टूट गए थे। उन्हें इस सदमें से बाहर आने में काफी वक्त लग गया था। हालांकि एक समय ऐसा आया कि उन्हें फिर से प्यार हो गया। दरअसल, पहले पत्नी के गुजरने के बाद ग्लेन मैक्ग्रा ने अपने से 12 साल छोटी लड़की Sara Leonardi से शादी रचाई थी। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को सदमें से बाहर निकलने वाली लड़की Sara ही थी। जिसके बाद दोनों ने अपने प्यार को शादी में बदल लिया था।

0/Post a Comment/Comments