दुनिया की 5 सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर, लिस्ट में 2 भारतीय

दुनिया भर में अलग-अलग क्रिकेट बोर्ड द्वारा महिला क्रिकेट को काफी तेजी से प्रमोट किया जा रहा है। इसके लिए अलग-अलग देशों में फ्रेंचाइजी आधारित T20 लीग टीवी शुरुआत हो चुकी है। भारत में भी इस साल महिला आईपीएल का आयोजन होना है जिससे महिला क्रिकेट को और भी अधिक बढ़ावा मिलेगा।

जिस तरह से पुरुष क्रिकेट में खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत पूरी दुनिया में पहचाने जाते हैं इस पर ठीक विपरीत महिला क्रिकेट में कोई भी खिलाड़ी पूरी दुनिया में अपनी खूबसूरती के दम पर पहचानी जाती हैं। हालांकि, कई महिला क्रिकेटर ऐसी भी हैं जिनके नाम कई सारे रिकॉर्ड दर्ज हैं और इसके लिए उन्हें पहचाना जाता है।

लेकिन अक्सर यह देखा गया है कि जब किसी टीम में कोई खूबसूरत महिला क्रिकेटर खेलती हुई नजर आती हैं तो लोग उनकी फोटो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर करते हैं। उनके अलग अलग अंदाज को भी सोशल मीडिया पर काफी प्रमोट किया जाता है और फैंस उन्हें काफी पसंद भी करते हैं।

दुनिया की 5 सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर

नीचे हम आपको दुनिया की 5 सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स की सूची एवं उनकी जानकारी देने जा रहे हैं।

#1. एलिस पेरी:

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की बेहतरीन ऑलराउंडर एलिस पेरी बल्लेबाजी और गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन करती आ रही हैं। लेकिन पूरी दुनिया भर में उनकी खूबसूरती के चर्चे हर जगह होते हैं। जब भी वह किसी टीम से खेलती हुई नजर आती हैं तो लोग उन्हें देखने के लिए ही स्टेडियम पहुंचते हैं। इसके अलावा, यदि वह उस मैच में शानदार प्रदर्शन करें तो फिर दर्शकों के लिए सोने पर सुहागा हो जाता है।

#2. हॉली फर्लिंग:

ऑस्ट्रेलिया की महिला तेज गेंदबाज हॉली फर्लिंग 2013 से लेकर 2016 तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुकी हैं। हालांकि, वह अभी घरेलू क्रिकेट और बिग बैश लीग में पूरी तरह से सक्रिय हैं। साल 2022-23 के सीजन में वह पर्थ स्कॉरचर्स टीम का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। शानदार गेंदबाजी के अलावा वह अपनी खूबसूरती के चलते अधिक चर्चा में रहती हैं।

#3. स्मृति मंधाना:

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप कप्तान और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए पूरी दुनिया भर में मशहूर हैं। इसके साथ ही साथ वह अपनी खूबसूरती के लिए भी काफी चर्चे में रहती हैं। उनकी फोटो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। उनकी अलग-अलग अदाओं की फोटो और वीडियो लोगों को काफी पसंद आते हैं।

#4. कायनात इम्तियाज:

पाकिस्तान की महिला तेज गेंदबाज कायनात इम्तियाज भी अपनी खूबसूरती के चलते पूरी दुनिया भर में मशहूर हैं। उन्होंने साल 2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था और अभी भी T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सक्रिय हैं। अक्सर मैचों के दौरान उनकी अदाओं की फोटो और वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल होती है।

#5. हरलीन देओल:

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शानदार ऑलराउंडर हरलीन देअोल भी अपनी खूबसूरती के चलते सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंडिंग में रहती हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर काफी अधिक पसंद किया जाता है। इसके अलावा बहुत शानदार प्रदर्शन के दम पर भी पूरी दुनिया में पहचानी जाती हैं।

0/Post a Comment/Comments