केएल राहुल से पहले इन 2 शख्स को डेट कर चुकी हैं अथिया शेट्टी, एक के साथ तो खुलेआम किया था रिलेनशिप का खुलासा


Athiya Shetty: भारत के दिग्गज बल्लेबाज केएल राहुल और अथिया शेट्टी 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गए। पिछले कुछ सालों से ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्म-हाउस पर हुई। बॉलीवुड (Bollywood) सुपरस्टार सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी संपन्न हो चुकी है।

वैसे केएल राहुल (Kl Rahul) के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले आथिया शेट्टी 2 अन्य सलेब्रिटी के साथ भी रिलेशनशिप में रह चुकी हैं और आज हम आपको इसी बारें में बताएंगे।

इन 2 सितारों के साथ रिलेशनशिप में रहीं थी अथिया

जिन 2 सितारों के साथ अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) रिलेशनशिप में रहीं थी इनमें से एक हैं आदित्य भंडारी (Aditya Bhandari)। जो कि डीबीएस बिजनेस सेंटर की डायरेक्टर वनिता भंडारी के बेटे हैं। 2016 के दौरान आथिया शेट्टी और आदित्य भंडारी लगभग 3 साल तक रिलेशनशिप में थे। जिसके बाद आदित्य के जीवन में कोई और लड़की आई और इसी वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया। ऐसा माना जाता है कि ब्रेकअप के बाद भी दोनों के बीच अच्छे संबंध रहे।

अथिया ने इस मशहूर रैपर को किया डेट

दूसरे नंबर पर आते हैं दुनिया भर में मशहूर रैपर आर्टिस्ट ड्रेक (Drake)। इनका और आथिया शेट्टी का नाम भी खूब ख़बरों में आया। इन दोनों की मुलाकात लंदन के एक रेस्टोरेंट में हुई थी। जिसके बाद ये दोनों हमेशा टच में रहे। लोगों का ध्यान इन दोनों की ओर तब आकर्षित हुआ जब ड्रेक ने आथिया के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट किया था। यह तस्वीर 2018 में पोस्ट की गई थी। जिसमें आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) अपने जन्मदिन के मौके पर केक काट रही थीं। इस पर कमेंट करते हुए ड्रेक ने लिखा था “हैप्पी बर्थडे टू माई शेट्टी, एक असली अप्सरा। लेकिन दोनों का रिलेशनशिप ज्यादा समय तक नहीं चला।

अथिया ने केएल राहुल के साथ लिए फेरे

गौरतलब है कि अथिया (Athiya Shetty) ने अपने एक इंटरव्यू में में ड्रेक को बस अपना अच्छा दोस्त बताया था। लेकिन फैंस इस बात पर पूरी तरह से यकीन नहीं किया। आपको बता दें कि आथिया शेट्टी अब तक खुद को एक अभिनेत्री के रूप में स्थापित नहीं कर पाई हैं। उम्मीद है कि शादी के बाद के.एल राहुल उनके फ़िल्मी करियर के लिए लकी चार्म साबित होंगे। इन दोनों रिलेशनशिप में रहने के बाद अथिया और केएल राहुल की मुलाकात हुई और दोनों की ये दोस्ती शादी में बदल गई।

0/Post a Comment/Comments