महज 24 साल की उम्र में भारत को बना दिया था विश्व विजेता, आज मना रहे हैं अपना 64वा जन्मदिवस


1983 में भारत ने वेस्टइंडीज की टीम को हराकर पहली बार 50 ओवरों का विश्व कप अपने नाम किया था। उस वक्त यह कोई सोच भी नहीं सकता था कि भारत की टीम वेस्टइंडीज की खतरनाक टीम को हराकर विश्व विजेता बन जाएगी। लेकिन भारतीय टीम के इरादे कुछ और थे क्योंकि भारत के पास कपिल देव मौजूद थे। जिन्होंने महज 24 साल 170 दिन की उम्र में भारत को विश्व विजेता बना दिया था।

कपिल देव ने यह विश्वास भारतीय टीम को दिलाया था कि हम विश्वकप जीत सकते हैं। क्योंकि कपिल देव का वो कैच कौन भूल सकता है जब मदनलाल की गेंद पर खतरनाक साबित हो रहे सर विवियन रिचर्ड्स ने शॉट खेला था और कपिल देव ने 25 मीटर से आगे दौड़ लगाते हुए वह कैच पकड़ा था और वह कैच आज तक यादगार है।

आज भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव अपना 64 वा जन्म दिवस मना रहे हैं। कपिल देव ने भारतीय टीम के लिए खेलते हुए तमाम ऐसी उपलब्धियां हासिल की हैं जो एक तरह से यह साबित करती है कि कपिल देव किस तरह के खिलाड़ी रहे हैं और क्यों आज भी कपिल देव को भारतीय क्रिकेटर काफी मानते हैं। कपिल देव भारत को सबसे कम उम्र में विश्व कप जिताने वाले कप्तान हैं।

0/Post a Comment/Comments