WWE के 3 रियल लाइफ कपल्स, जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे


WWE ने पिछले कुछ सालों में कई रियल लाइफ कपल्स को रिलीज किया है, जिनमें जॉन मॉरिसन और फ्रेंकी मोनेट और स्कारलेट बोर्डो और कैरियन क्रॉस के नाम शामिल हैं। इसके अलावा एलिस्टर ब्लैक और ज़ेलिना वेगा जैसी अन्य जोड़ी भी अलग हुई हैं।

हालाँकि, कुछ रियल लाइफ कपल अभी भी कंपनी में काम कर रहे हैं। उनमें से कुछ 2022 Royal Rumble में दिखाई दिए थे। आइए नजर डालते हैं WWE के 3 रियल लाइफ कपल्स पर जो अभी भी कंपनी का हिस्सा हैं और मौका मिलने पर मैच भी लड़ते हैं।

3. WWE हॉल ऑफ फेमर्स ऐज और बेथ फीनिक्स

ऐज(Edge)और बेथ फीनिक्स (Beth Phoenix) पहली बार साल 2011 में मिले थे। उन्होंने कुछ ही समय बाद डेटिंग शुरू कर दी और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। दोनों ने करीब पांच साल तक डेटिंग करने के बाद साल 2016 में शादी कर ली और अभी उनके दो बच्चे हैं।

ऐज और फीनिक्स हॉल ऑफ फेमर्स हैं, लेकिन उन्होंने WWE में कभी भी स्क्रीन पर एक साथ काम नहीं किया। लेकिन Royal Rumble 2022 में दोनों ने मिक्स्ड टैग टीम मैच में मिज और मरीस का सामना करने के लिए एक साथ टीम बनाया था। मैच में मिज और मरीस को बेथ और ऐज से बूरी तरह हारना पड़ा था।

2. WWE सुपरस्टार्स द मिज़ और मरीस

मिज़ और मरीस पहली बार साल 2006 में मिले थे जब पूर्व WWE चैंपियन ने डीवा सर्च प्रतियोगिता की मेजबानी की थी, जिसमें मरीस ने भाग लिया था। कई सालों तक डेटिंग करने के बाद इस जोड़े ने फरवरी 2014 में शादी कर ली। 2022 Royal Rumble प्रीमियम लाइव इवेंट में ऐज और बेथ फीनिक्स के खिलाफ हारने के बावजूद, इस कपल ने अच्छा प्रदर्शन किया।

मरीस ने सितंबर 2018 से रिंग से बाहर रहने के बावजूद खुद को रिंग में अच्छी तरह से रखा। मैच का एक मुख्य आकर्षण तब था जब मरीस ने ऐज को ‘Hurricanrana’ मूव लगाया।

1. WWE Raw विमेंस चैंपियन बैकी लिंच और सैथ रॉलिंस

बैकी लिंच और सैथ रॉलिंस WWE रोस्टर के दो टॉप सुपरस्टार हैं। साथ ही वह WWE के सबसे प्रसिद्ध रियल लाइफ कपल में से एक हैं। दोनों ने साल 2019 में एक दूसरे को डेट किया और उसी साल अगस्त में सगाई कर ली। दिसंबर 2020 में, लिंच ने बेटी को जन्म दिया। इसके करीब छह महीने बाद दोनों ने शादी कर ली। लिंच और रॉलिंस दोनों 2022 Royal Rumble कार्ड पर थे।

सैथ रॉलिंस ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में रोमन रेंस का सामना किया था और DQ के जरिए जीत हासिल की थी। लेकिन टाइटल रोमन के पास गया। मैच के बाद रेंस ने रॉलिंस की कुर्सी से पिटाई भी की थी। इस बीच, लिंच ने डूड्रॉप के खिलाफ अपने Raw विमेंस टाइटल को डिफेंड किया और मैच में जीत हासिल की थी।

0/Post a Comment/Comments