IPL 2023: आईपीएल 2023 से पहले मुंबई इंडियंस के लिए बुरी खबर, रोहित शर्मा छोड़ सकते हैं कप्तानी, ये खिलाड़ी होगा नया कप्तान!


पिछले कुछ समय से भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इसका असर उनकी कप्तानी पर भी दिख रहा है। जिसके कारण भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम साबित हो रही है। अब इसका असर आईपीएल में उनकी टीम मुंबई इंडियंस पर भी देख सकता है, जिसको लेकर हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। आइये जानते हैं कि यह बड़ी खबर क्या है।

ये खिलाड़ी बन सकता है मुंबई इंडियंस का नया कप्तान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की कप्तानी कप्तानी छोड़ सकते हैं, और उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया जा सकता है। हालांकि यह सभी मीडिया रिपोर्ट्स हैं लेकिन हो सकता है रोहित शर्मा विराट कोहली के जैसे प्रेशर का हवाला देकर अपनी कप्तानी से इस्तीफा दे दें।

रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के सबसे सफल कप्तान रहे हैं। वें अपनी टीम को 5 बार आईपीएल खिताब जिता चुके हैं। लेकिन पिछले दो सालों से टीम परफार्म करने में नाकाम साबित हो रही है। टीम इस सीजन आखिरी स्थान पर थी जबकि इसके पहले टीम लीग में पांचवे स्थान पर थी। यही कारण है कि आने वाले सीजन में वह कप्तानी छोड़ सकते हैं।

31 मार्च से शुरू हो सकता है आईपीएल

वही आपको बता दें इस महीने 23 दिसंबर को कोच्चि में आईपीएल का मिनी ऑक्शन होने वाला है। इसका ऑक्शन में भारत सहित अन्य कई देशों के 900 से अधिक खिलाड़ियों पर बोली लगने वाली है।

इसके अलावा आईपीएल के अगले सीजन की शुरू तारीख पर भी अटकलें लगना शुरू हो गई है। आईपीएल अगली साल 31 मार्च या 4 अप्रैल से शुरू हो सकता है साथ ही पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो सकता है।

0/Post a Comment/Comments