भारत-बांग्लादेश मैच के बीच टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, चोटिल हुआ ये दिग्गज भारतीय खिलाड़ी, आईपीएल खेलना भी मुश्किल

पिछले कुछ समय भारतीय क्रिकेट टीम लगातार चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही है। टीम के खिलाड़ी लगातार एक के बाद एक चोटिल होते जा रहे हैं, जिसके कारण भारतीय टीम की लगातार समस्या बढ़ती जा रही है। अब टीम के चोटिल खिलाड़ियों की सूची में एक और खिलाड़ी का नाम जुड़ गया है। जो रणजी ट्रॉफी के दौरान चोटिल हो गया है।

मांसपेशियों में आया खिंचाव

यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि भारतीय टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा हैं। जो रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र के खिलाफ खेलते हुए चोटिल हो गए। उन्हें मांसपेशियों में खिंचाव के कारण गेंदबाजी में दिक्कत आई, जिसके बाद मैदान से बाहर चले गए।

ईशांत शर्मा को यह खिंचाव महाराष्ट्र के खिलाफ दूसरी पारी में आया। इसके पहले वें पहली पारी में पूरी तरह फ्लॉप रहे थे। उन्होंने 20 ओवर में गेंदबाजी की थी लेकिन एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके थे।

आईपीएल नीलामी में पड़ सकता है असर

ईशांत शर्मा के लिए चोट बड़ी घातक साबित हो सकती है। क्योंकि इस महीने आईपीएल का मिनी ऑक्शन होने वाला है। उनका नाम ऑक्शन में शामिल है। इस चोट का असर ऑक्शन में भी देखने को मिली सकता है।

वहीं अगर हम ईशांत शर्मा अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें, तो उन्होंने अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 404 विकेट लिए हैं। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच साल 2021 में खेला था। तब से वह भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। अब इस चोट के कारण कुछ और समय टीम से बाहर हो सकते हैं।

0/Post a Comment/Comments