ईशान किशन ने तोड़ा वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, क्रिस गेल के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे ऐसा करने वाले बने विश्व के पहले बल्लेबाज


भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे तीसरे एकदिवसीय मैच में भारत के युवा सितारे ईशान किशन ने दोहरा शतक जड़कर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। ईशान किशन ने महज 131 गेंदों पर 210 रनों की पारी खेल कर कई सारे रिकॉर्ड को ध्वस्त किया और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 50 ओवर में 409 रन बनाए।

ईशान किशन ने तोड़ा क्रिस गेल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

ईशान किशन आज से शुरूआत से ही अलग रंग में नजर आए। उन्होंने शुरूआत से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। जो अंत तक जारी रखी। यही कारण रहा कि महज 126 गेंदों में उन्होंने अपने करियर का पहला दोहरा शतक जमाया।

उन्होंने अपने इस दोहरे शतक के साथ क्रिस गेल के सबसे तेज दोहरे शतक का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया साथ ही वह महज 24 साल की उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी बन गये हैं। वह भारत की ओर से दोहरे शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने। इसके अतिरिक्त वह पहले भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज बने जिन्होंने दोहरा शतक लगाया है।

विराट कोहली बने दूसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

ईशान किशन के अलावा विराट कोहली ने भी शतकीय पारी खेली। वें मैच में शिखर धवन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 290 रनों की साझेदारी की।

उनकी इस साझेदारी के दौरान विराट ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का 72वां और एकदिवसीय करियर 44वां शतक लगाया। उनका यह शतक एकदिवसीय मैचों में 1214 दिन के बाद आया। अब वह सचिन के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।

उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर है। जिनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 100 शतक है। इन दोनों की पारी की बदौलत भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 409 रन बनाए।

0/Post a Comment/Comments