महेंद्र सिंह धोनी से होती थी इस खिलाड़ी की तुलना 8 मैच खेल ही टीम इंडिया से हुआ बाहर, अब शतकीय पारी खेल पेश की टीम इंडिया की दावेदारी


इस समय भारतीय घरेलू क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी चल रहा है। टूर्नामेंट में भारत के घरेलू क्रिकेट के एक से बड़े सितारे अपने परफार्मेस का जलवा बिखेर रहे हैं और रोजाना नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। गुरुवार को भी टूर्नामेंट में एक ऐसे ही सितारे ने अपने प्रदर्शन से जलवा बिखेर कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।

आज हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं उसे टीम इंडिया का दूसरा महेंद्र सिंह धोनी कहा जा रहा था। हालांकि 3 वनडे मैच के बाद ही चयनकर्ताओं ने इस खिलाड़ी से मुंह मोड़ लिया। हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं उनका नाम सौरभ तिवारी है। सौरभ तिवारी ने भारत के लिए 3 मैचों में 49 रन बनाए थे। हालांकि आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए उनका प्रदर्शन शानदार रहा था।

सौरभ तिवारी ने खेली 165 रनों की शानदार पारी

हम जिस सितारे की बात कर रहे हैं वो सितारा है, झारखंड का सौरभ तिवारी। जिन्होंने गुरूवार को झारखंड की ओर से खेलते हुए सर्विसेज़ के खिलाफ अपने फर्स्ट क्लास करियर का 20वां शतक लगाया। सौरभ ने झारखंड की ओर से पहली पारी में शानदार 165 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी में 3 छक्के और 17 चौके शामिल रहे।

सौरभ ने अपनी इस शतकीय पारी के दौरान अपने फर्स्ट क्लास करियर के 7500 रन भी पूरे किए। इस पारी में सौरभ के अलावा झारखंड की ओर से कुमार देवव्रत 62 रन, कुमार सूरज 83 रन, विराट सिंह 52 रन, अनकुल राॅय 57 रन और शाहबाज नदीम ने 60 रनों की पारी खेली।

झारखंड की मैच में हुई मजबूत पकड़

इन सब की पारियों की बदौलत झारखंड ने पहली पारी 8 विकेट के नुकसान 551 रन पर घोषित कर दी। उन्होंने पहली पारी के आधार पर 184 रनों की बढ़त हासिल की। इस बढत के साथ झारखंड ने मैच में अपनी पकड़ भी मजबूत कर ली है।

वहीं इसके पहले सर्विसेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 367 रन बनाए थे। उनकी ओर से शूफियान आलम (58), राहुल सिंह गहलौत (60), रजत पालीवाल (76) और मोहित राठी (69) ने सर्विसेज के लिए अर्धशतक लगाए थे।

0/Post a Comment/Comments