ऋषभ पंत हो सकते हैं आईपीएल 2023 से बाहर, ये खिलाड़ी होगा दिल्ली कैपिटल्स का नया कप्तान!


शुक्रवार को सुबह भारतीय क्रिकेट जगत से बुरी सामने आई। जहां भारत के दिग्गज क्रिकेटर ऋषभ पंत सड़क दुर्घटना का शिकार हो बैठे। उन्हें दुघर्टना में गंभीर चोटें आईं हैं, जिसके बाद उन्हें लंबे से मैदान से दूर रहना पड़ सकता है। जिसके बाद आशंक जताई जा रही है। ऋषभ पंत आईपीएल के अगले सीजन से बाहर हो सकते हैं, जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम ऋषभ पंत की जगह इन दो खिलाड़ियों को टीम का कप्तान बना सकती है।

1. पृथ्वी शॉ –

पृथ्वी शॉ दिल्ली कैपिटल्स के धमाकेदार ओपनर हैं। वें साल 2018 से दिल्ली के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने अब तक दिल्ली की ओर से आईपीएल में 63 मैचों में 147.4 के स्ट्राइक रेट से 1588 रन बनाए है।

उनका पिछला सीजन भी काफी अच्छा रहा था। पृथ्वी शॉ को कप्तानी का अनुभव भी है। वहां साल 2018 में अपनी कप्तानी में अंडर 19 को विश्व कप का खिताब जिता चुके हैं।

2. डेविड वार्नर –

डेविड वार्नर दिल्ली के बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। डेविड वार्नर ने साल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े थे। उन्होंने अब तक आईपीएल में 162 मैच खेले। जिसमें उन्होंने 42 की औसत से 5881 रन बनाए है। डेविड वॉर्नर को आईपीएल में कप्तानी का अच्छा खासा अनुभव है।

वें अपनी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को साल 2016 में आईपीएल का खिताब जिता चुके हैं। यही कारण है कि डेविड वार्नर कप्तानी के लिए एक अच्छा विकल्प है।

0/Post a Comment/Comments