MS Dhoni: क्या बीजेपी में शामिल होने वाले है महेंद्र सिंह धोनी, माही ने अमित शाह से मिलाया हाथ


भारतीय क्रिकेट को पूरी दुनिया में नए आयाम देने वाले पूर्व कप्तान धोनी भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। लेकिन भारत जब भी कोई मैच हारता हैं तो तुरंत सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी का नाम ट्रेंड करने लगते हैं। एक बार फिर से भारत के पूर्व कप्तान धोनी चर्चा का विषय बने हैं। हालाकिं धोनी इस किसी जीत-हार की वजह से नहीं बल्कि किसी और वजह से चर्चा बने हुए हैं।

क्या राजनीतिक पार्टी ज्वाइन करने वाले हैं धोनी

महेंद्र सिंह धोनी को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिए हुए करीब 2 साल बीत चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी उनकी फैन फॉलोइंग में कोई भी घाटा नहीं हुआ है। जब सोशल मीडिया पर धोनी और देश के गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक हाथ मिलाने वाली फोटो वायरल हुई तो इस फोटो को देखकर यूजर्स ने इस पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं इस फोटो को देखकरके उनके फैंस भी यह सोचने लगे। क्या सच में धोनी बीजेपी ज्वाइन करने वाले हैं।

चेन्नई में हुई थी दोनों की मुलाकात

जानकारी के लिए बता दें अमित शाह से धोने की मुलाकात दरअसल चेन्नई के एक इवेंट के दौरान हुई थी। वायरल हुई इस फोटो में धोनी अमित शाह से हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं।

धोनी और सहवाग दोनों ही इंडिया सीमेंट्स की 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर एक दूसरे के सामने आए थे। जोकि बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन की कंपनी है। हालांकि एन श्रीनिवासन चेन्नई सुपर किंग के मालिक हैं।

आईपीएल 2023 में संभालेंगे धोनी

कयास लगाएं जा रहे है आईपीएल में 2023 में धोनी आखिरी बार सीएसके की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। हालाकिं आईपीएल 2022 के शुरुआत में उन्होंने जडेजा को टीम की कप्तानी सौंप दी थी। हालाकिं इस बार सीजन में जडेजा चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। उस समय धोनी को फिर से टीम की कमान संभालनी पड़ी थी।

0/Post a Comment/Comments