IPL 2023: छिन जाएगी ऋषभ पंत की कुर्सी, यह खिलाड़ी बनेगा दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान!

 


IPL 2023 की तैयारी में सभी टीमें लगी हुई हैं। टीमों ने अपने रिटेन और रिलीज़ किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को 15 नवंबर को सौंप दी थी। 

ऋषभ पंत की अगुवाई में खेलने वाली दिल्ली कैपिटल्स पिछले IPL सीजन प्वाइंट्स टेबल में नंबर पांच पर मौजूद रही थी। टीम प्लेऑफ तक खुद को पहुंचाने में सफल नहीं हो सकी थी। अब हो सकता है नए सीजन के लिए दिल्ली अपना कप्तान बदल दें। 

क्या ऋषभ पंत से छिन जाएगी कप्तानी?

दिल्ली कैपीटल्स की टीम के कप्तान ऋषभ पंत बुरी फॉर्म से गुजर रहे हैं। ऋषभ पंत ने इस साल टी20 इंटरनेशनल के अपने 21 पारियों में 21.21 की औसत से 364 रन बनाए हैं। जब टीम का कप्तान ही खराब फॉर्म में है तो टीम को सम्हालना मुश्किल हो सकता है। 

ऐसे में दिल्ली अपना कप्तान बदल सकती है और एक धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी को अपने खेमे में शामिल कर कप्तानी सौंप सकती है। यह खिलाड़ी है इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स। 

बेन स्टोक्स हैं शानदार फॉर्म में

मिनी ऑक्शन में सबसे बड़ा नाम सामने आ रहा है बेन स्टोक्स का, जिन्होंने टी20 विश्वकप फाइनल में कमाल की पारी खेली थी और खिताब जीताया था। स्टोक्स पिछले IPL सीजन में नहीं खेले थे, लेकिन इस बार वह IPL में खेलते नजर आ सकते हैं। 

बेन स्टोक्स पर दिल्ली की नजरें टिकी रहेंगी। बेन स्टोक्स बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में योगदान देते हैं। साथ ही स्टोक्स शानदार फील्डिंग भी करते हैं। वह इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान भी हैं और उन्हे अच्छा खासा अनुभव भी है। 

IPL में बेन स्टोक्स ने अब तक 43 मुकाबले में 134 की स्ट्राइक रेट से 920 रन बनाए हैं। वहीं, इस दौरान उन्होंने 28 विकेट भी अपने नाम किए हैं। 

दिल्ली द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी

शार्दुल ठाकुर, टिम सेफर्ट, अश्विन हेब्बार, श्रीकर भरत, मनदीप सिंह

दिल्ली द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी

ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्किया, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल

0/Post a Comment/Comments