एमएस धोनी की गर्लफ्रेंड प्रियंका झा के आगे फेल थीं उर्वशी रौतेला और दीपिका, प्रियंका झा के लिए माही ने सचिन से की थी सिफारिश


टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) जितने ज्यादा अपने खेल को लेकर जाने जाते हैं, उतने ही चर्चे उनके निजी जीवन के भी हैं. आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के सालों बाद ही महेंद्र सिंह धोनी की छवि बिल्कुल वही है, जिन पर एक फिल्म भी बन चुकी है और जिसमें यह साफ दर्शाया गया है कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने किस परिस्थितियों में कहां से कहां तक संघर्ष करके यह मुकाम हासिल किया, लेकिन आज हम आपको महेंद्र सिंह धोनी की प्रेमिका प्रियंका झा के बारे में बताएंगे जिसके बारे में शायद ही किसी को जानकारी होगी.

फिल्म में भी दिखाया गया यह दृश्य

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की बायोपिक फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने ऑन स्क्रीन इस बात को दर्शाया कि किस प्रकार महेंद्र सिंह धोनी की प्रेमिका प्रियंका झा एक दुर्घटना में गुजर गई थी.

प्रियंका झा को खोना महेंद्र सिंह धोनी के लिए एक बहुत बड़ा झटका था और ऐसी परिस्थिति में खुद को संभाल पाना धोनी के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था. जहां कैप्टन कूल कहे जाने वाले धोनी भी इस घटना से पूरी तरह सदमे में चले गए थे.

साथ जिंदगी बिताने का किया था फैसला

आज भले ही महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की पत्नी साक्षी है जिन्हें पूरी दुनिया जानती है, लेकिन उससे पहले प्रियंका झा से महेंद्र सिंह धोनी बेइंतहा प्यार करते थे और दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी कर जिंदगी बिताने का फैसला किया था, लेकिन शायद किस्मत को कुछ और मंजूर था.

जब महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को 2003- 2004 में जिंबाब्वे और केन्या के दौरे के लिए इंडिया टीम ए में चुना गया. उस वक्त उनके जीवन में एक बहुत बड़ा हादसा हुआ, जिसके कारण वह अपने आपको संभाल नहीं पाए. प्रियंका झा का एक कार दुर्घटना में निधन हो गया और जब माही अपने दौरे से वापस आए और उन्हे इस बारे में पता चला तो वह पूरी तरह टूट चुके थे.

सचिन के पास चले गए थे सिफारिश लेकर

फिल्म में इस दृश्य को बखूबी दिखाया गया है कि प्रियंका महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को विमान में पहली मुलाकात के दौरान पहचान नहीं पाई थीं, उस वक्त टीम इंडिया 2004 में बांग्लादेश का दौरा कर रही थी.  प्रियंका झा ने माही को सचिन तेंदुलकर का ऑटोग्राफ लाने को कहा और प्रियंका के कहने पर माही ने सचिन से ऑटोग्राफ की सिफारिश की.

0/Post a Comment/Comments