महेंद्र सिंह धोनी ने दुनिया को जो सबक सिखाया उसका खामियाजा अब हमे भुगतना पड़ रहा है: जडेजा


महेंद्र सिंह धोनी: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) को आईसीसी टी20 विश्वकप 2022 में 30 अक्टूबर को पर्थ के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बेहद करीबी मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी ने काम बिगाड़ा था। भारत की खराब बल्लेबाजी की वजह से टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा।

दक्षिण अफ्रीका टीम के लिए खेल के नायक डेविड मिलर थे, उनकी 59 रन की पारी से टीम को जीत मिली। उनकी मैच को फिनिश करने की क्षमता को भारतीय पूर्व बल्लेबाज अजय जडेजा ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) से तुलना कर दी।

धोनी ने दुनिया को जो सबक सिखाया उसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ रहा : जडेजा

भारतीय पूर्व महान बल्लेबाज अजय जडेजा ने भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के बाद टीम को मिली हार के बाद विरोधी टीम के मैच विनर खिलाड़ी डेविड मिलर की काफी तारीफ की। अजय जडेजा ने बड़ा बयान ये दिया कि भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जो कौशल और फिनिशिंग बाकी की दुनिया को सिखाई अब उसका खामियाजा हमे भुगतना पड़ रहा है।

पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने कहा “डेविड मिलर ने अपने खेल के साथ जो किया है और उसे दूसरे स्तर पर ले गए। वह कोई शॉट जोड़कर या कुछ और जोड़कर नहीं है। वह शांत हो गए हैं और खेल को गहराई तक ले जाकर विपक्ष के गलती करने का इंतजार कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने बाकी दुनिया को जो सबक सिखाया है, उसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ रहा है”।

रोहित शर्मा के विषय में कही बड़ी बात

एक स्पोर्ट्स वेबसाइट के साथ बातचीत में अजय जडेजा इस बात का जिक्र किया कि उन्हे लगता है कि कप्तान रोहित शर्मा टीम इंडिया के मौजूद उपलब्ध सभी संसाधनों का पूरा उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।

अजय जडेजा ने कहा “ऐसा लगा कि रोहित शर्मा अपने संसाधनों का अच्छी तरह से उपयोग नहीं कर पा रहे हैं या वह किसी विशेष गेंदबाज को किसी विशेष स्थिति में इस्तेमाल करने में फंस गए हैं। अर्शदीप सिंह शीर्ष पर तीन ओवर फेंक सकते थे, लेकिन शायद उन्होंने सोचा था कि फिर बैकएंड पर और कौन ख्याल रखेगा। कुछ ऐसे कारक हैं, जो अभी भी सहज नहीं हैं”।

0/Post a Comment/Comments