कितने कमाते हैं पाकिस्तानी क्रिकेटर? अकेले विराट कोहली 5-5 बाबर आजम पर भारी


एक बार फिर से T20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस मौके के लिए भारत को आज अपने सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराना होगा। यदि भारत आज के मैच में इंग्लैंड को हरा देता है तो एक बार फिर से क्रिकेट जगत में भारत बनाम पाकिस्तान का बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। एक बार फिर से शाहीन शाह अफरीदी की गेंदे विराट कोहली के बल्ले से टकराती हुई दिखाई देगी।

भारत के आज मैच जीतने के बाद से ही एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बल्लेबाजों और गेंदबाजों की तुलना शुरू हो जाएगी। मैच के दौरान एंपायर द्वारा किए गए फैसलों पर कई प्रश्न उठाए जाएंगे। इसी के साथ दोनों देशों के खिलाड़ियों और उनके संपत्ति के बारे में भी कई चर्चाएं तेज हो जाएगी आज हम आपको पाकिस्तान के मौजूदा टॉप 5 खिलाड़ियों की कुल संपत्ति के बारे में बताते हैं।

पाकिस्तान के टॉप 5 अमिर खिलाड़ी

पाकिस्तान टीम में तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी, रिजवान अहमद और बाबर आजम अमीर खिलाड़ियों की सूची में शामिल है। परंतु संपत्ति और कमाई के मामले में पाकिस्तान टीम के कई खिलाड़ियों से भारतीय टीम के विराट कोहली अकेले ही कई गुना आगे हैं। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की नेटवर्थ हजार करोड़ रुपयों के पार है। यदि पाकिस्तान टीम के सभी खिलाड़ियों की संपत्ति मिला दी जाए तो भी वह भारत के विराट कोहली की बराबरी नहीं कर पाएंगे।

कितनी है विराट कोहली की संपत्ति

भारत के धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली का नाम दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर रूम में सम्मिलित है। रिपोर्ट के अनुसार विराट कोहली की कुल नेटवर्क लगभग 127 मिलियन डॉलर यानी 1046 करोड रुपए हैं। विराट कोहली की 1 दिन में कमाई लगभग 5,76,923 रुपए हैं वही एक हफ्ते भर की कमाई लगभग 28,84,615 है। वहीं विराट की सालाना औसत कमाई 15 करोड़ रुपए हैं। महीने भर में विराट कोहली 1,25,00,000 रुपए कमाते हैं।

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की संपत्ति

वहीं यदि बाबर आजम की संपत्ति की बात की जाए तो स्पोर्ट्स लाइट के अनुसार बाबर आजम की कुल संपत्ति 40 करोड़ रुपए यानी 5 मिलियन डॉलर है। बाबर आजम ओप्पो, एचबीएल, हेड एंड शोल्डर और Huawei जैसे ब्रांड का एंडोर्समेंट भी करते हैं।

मोहम्मद रिजवान की संपति

पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की कुल संपत्ति की बात की जाए तो रिपोर्ट के अनुसार 2022 में 5 मिलियन डॉलर मोहम्मद रिजवान की कुल संपत्ति थी जो कि भारतीय रुपए में लगभग 40 करोड़ रुपए के लगभग है।

इफ्तिखार अहमद

पाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज अहमद की कुल संपत्ति 16 करोड़ रुपए यानी 2 मिलियन डॉलर के लगभग है।

शाहीन शाह अफरीदी

संपत्ति के मामले में शाहीन शाह अफरीदी पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम से भी आगे हैं। साल 2022 में शाहीन शाह अफरीदी की कुल संपत्ति भारतीय रुपए में 56 करोड अर्थात 7 मिलियन डॉलर से अधिक है।

हैरिस रऊफ

तेज गेंदबाज हैरिस रऊफ के पास भी करोड़ों रुपए की संपत्ति है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रऊफ के पास लगभग 30 करोड़ रुपए यानी 3.69 डॉलर की संपत्ति है। वही पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हैरिस रऊफ का मासिक वेतन 5687 डॉलर है।

0/Post a Comment/Comments