ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज की 3 साल बाद मुंबई इंडियंस की टीम में हुई वापसी

साल 2023 का आईपीएल शुरू होने में अभी काफी वक्त बाकी है। लेकिन उससे पहले ही मुंबई इंडियंस की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। आपको बता दें मुंबई इंडियंस की टीम ने ट्रेडिंग विंडो के जरिए जेसन बेहरेनडॉर्फ को अपनी टीम में शामिल किया है। जेसन बेहरेनडॉर्फ रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम का हिस्सा रहे थे।

आपको बता दें ऑस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ साल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स साल 2018 में मुंबई इंडियंस और साल 2022 में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम का हिस्सा रहे हैं। अब उनकी एक बार फिर से मुंबई इंडियंस की टीम में वापसी हो गई है। एक तरह से देखा जाए तो मुंबई इंडियंस की टीम ने एक अच्छा फैसला किया है। क्योंकि पिछले साल मुंबई इंडियंस की टीम ने ट्रेंट बोल्ट को रिटेन नहीं किया था।

0/Post a Comment/Comments