रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस ने शुरू की आईपीएल 2023 की तैयारी, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के इस खतरनाक खिलाड़ी को टीम में किया शामिल


आईपीएल के 16 वे सीजन के लिए जोर-शोर से तैयारियां शुरू हो चुकी है। सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीम में बदलाव कर रही हैं। वहीं आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने IPL 2023 में अपने ट्रेंड का ऐलान किया हैं। यह इस साल का पहला ट्रेड है। वहीं सभी टीमों की नजर फिलहाल आईपीएल 2023 के ट्रेडिंग विंडो पर है। बता दें जिस खिलाड़ी को मुंबई ने अपनी टीम में शामिल किया हैं वो उनके साथ पहले भी खेल चुके हैं।

आईपीएल ने जारी की प्रेस रिलीज

मुंबई इंडियंस के द्वारा इस खिलाड़ी को ट्रेंड करने के बाद एक प्रेस रिलीज जारी की गयी। जिसमें बताया गया कि- ”ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ को आगामी आईपीएल सीजन 2023 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से मुंबई इंडियंस में ट्रेड किया गया है। उन्हें आरसीबी द्वारा आईपीएल नीलामी 2022 में उनके बेस प्राइस 75 लाख रुपये में खरीदा गया था।”

आरसीबी और सीएसके का भी बन चुके हैं हिस्सा

जेसन बेहरेनडॉर्फ को आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स ने जोश हेजलवुड के चोटिल होने पर रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया था। इतना ही नहीं बैंगलोर टीम ने इस खिलाड़ी को साल 2022 के आईपीएल मेगा ऑक्शन में बेस प्राइस 75 लाख रूपए के साथ शामिल किया गया था। लेकिन एक बार फिर से मुंबई की टीम ने इस खिलाड़ी को ट्रेंड करके अपनी टीम में शामिल किया हैं।

जानकारी के लिए बता दें इस साल के आखिरी में 23 दिसंबर को कोच्चि में आईपीएल का मिनी ऑक्शन आयोजित किया जाएगा। जहां सभी टीमें रिटेन और रिलीज किये गए खिलाड़ियों के साथ मौजूद होंगी।

0/Post a Comment/Comments