2022 में शर्मनाक हार के बाद शुरू हुई 2024 की तैयारी, ये 4 खिलाड़ी पहली बार बन सकते हैं टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम का चेहरा

टी20 विश्व कप 2024: ICC टी20 विश्व कप 2022 में भारत को सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद बाहर होना पड़ा। पूरे देश के लिए यह काफी निराशाजनक रहा क्योंकि वर्ल्ड कप खिताब का इंतजार खत्म नही हो रहा है। अब इस हार के बाद माना जा रहा है की कई भारतीय खिलाड़ी टीम से अपनी जगह खो सकते हैं या कुछ रिटायर हो सकते हैं। 

ऐसे में आज बात करते है उन 4 खिलाड़ी की जो टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम के नए चेहरे हो सकते हैं। 

उमरान मलिक

युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने कुछ समय पहले भारतीय टीम के लिए टी20 में अपना डेब्यू किया था। उमरान ने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कमल का प्रदर्शन किया था। घरेलू क्रिकेट में भी उन्होंने अपना जलवा दिखाया है। 

22 साल के इस तेज गेंदबाज ने अपनी तेज़ रफ्तार से पहचान बनाई है। टी20 विश्व कप 2024 का आयोजन वेस्टइंडीज और अमेरिका में संयुक्त रूप से किया जाएगा। हो सकता है दो सालों भारतीय टीम उमरान मलिक को ज्यादा मौके दें और वे अगले टूर्नामेंट में खेल पाए। 

मोहसिन खान

मोहसिन खान ने आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंटस के लिए डेब्यू किया था, जहां उन्होंने अपनी तेज़ गेंदबाजी से सबको खूब प्रभावित किया। अगर वे अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखे तो मोहसिन खान भी टी20 विश्व कप 2024 के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं। 

मोहसिन खान ने आईपीएल में अब तक कुल 9 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 5.97 की इकॉनमी रेट से 14 विकेट अपने नाम किए हैं। अब तक वैसे उन्हे टीम इंडिया के लिए खेलना का मौका नही मिला है पर घरेलू क्रिकेट में अच्छा करते रहे तो यह जल्दी हो सकता है। 

जीतेश शर्मा 

जीतेश शर्मा इस साल आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स की टीम से खेलते दिखे थे। जीतेश ने पंजाब के लिए हर मुश्किल परिस्थिति में रन बनाए। आईपीएल में वह 12 मैच में 234 रन बना चुके हैं। इससे पहले अपने कैरियर में कुछ खास नही कर पाए थे। 

लेकिन उन्होंने अपनी बल्लेबाज़ी पर काम किया और ऐसा अच्छा प्रदर्शन किया वे पूर्व भारतीय क्रिकेटर और दिग्गज वीरेंद्र सहवाग की नजरों में भी आ गए। अगर इस प्रभावी बल्लेबाज पर भारतीय टीम गौर फरमाएं तो तो शायद अगले वर्ल्ड कप के लिए ये खिलाड़ी एक बड़ा नाम बन सकता है।  

रजत पाटीदार

आने वाले समय में रजत पाटीदार भारतीय टीम के एक बड़े खिलाड़ी के रूप में दिख सकते है। उन्होंने हाल ही में काफी धाकड़ प्रदर्शन किया है। आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए उन्होंने धमाकेदार पारियां खेली थी। 

इस साल के आईपीएल में उन्होंने 12 मैच में 404 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक भी जमाए। सिर्फ यही नही, घरेलू क्रिकेट में भी वह एक के बाद एक दमदार पारियां खेल रहे हैं जिससे वे भारतीय टीम मैनेजमेंट की नजर में भी है। 

0/Post a Comment/Comments