T20 WORLD CUP: सेमीफाइनल की रेस हुई दिलचस्प, अब इन 4 टीमों का सेमीफाइनल में पहुंचना हुआ तय!


टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में आज 29 अक्टूबर का मुकाबला न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) और श्रीलंका (SRILANKA) के बीच सीडनी क्रिकेट ग्राऊंड (SCG) में खेला जा रहा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स (GLENN PHILLIPS)  के शतकीय पारी के मदद से 167 रन बोर्ड पर लगाए थे।

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम  102 रनों पर ही ऑलआऊट हो गई। कीवियों ने 65 रनों से मुकाबला अपने नाम कर सेमीफाइनल की राह को आसान बना लिया हैं। अब एक और मुकाबला और जीतकर कीवी टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर सकती हैं। न्यूजीलैंड ने इस जीत के बाद नंबर-1 पर अपना धाब जमा लिए हैं। इस मैच के बाद सभी टीमों का क्या हाल हैं आइए जानते हैं-

न्यूजीलैंड की पाइंट्स टेबल में मजबूत हैं स्थिति

न्यूजीलैंड ने आज अपने ऑलराऊंड प्रदर्शन से मैच जीता है। न्यूजीलैंड ने अब तक खेले गए दोनों मुकाबले में विरोधी टीम का हवा टाइट करते हुए प्रचंड जीत हासिल हैं। जिससे न्यूजीलैंड का रन रेट काफी ज्यादा शानदार हो चुका है। न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) टीम 5 पाइंट्स और +3.850 के स्ट्राइक रेट से नंबर-1 पायदान पर है।

इंग्लैंड (ENGLAND) 3 पाइंट्स और 0.239 रन रेट के साथ दूसरे पायदान पर है। आयरलैंड (IRELAND) 3 पाइंट्स के साथ तीसरे और आस्ट्रेलिया (AUSTRLIA) 3 पाइंट्स के साथ चौथे नंबर पर है। श्रीलंका (SRILANKA) 2 पाइंट्स के साथ पांचवे और अफगानिस्तान (AFGHANIASTAN) भी 2 पाइंट्स के साथ टेबल में छठे पायदान पर है।

ग्रुप-2 में भारतीय टीम का हैं कब्जा

टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-2 पाइंट्स टेबल में आज कुछ भी बदलाव नहीं हुआ है। भारत (INDIA)  4 पाइंट्स 1.425 के रन रेट के साथ भारत पहले पायदान पर है। वहीं साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) 3 पाइंट्स और 5.200 के रन रेट के साथ साऊथ अफ्रीका दूसरे पायदान पर है।

जिम्बाब्वे (ZIMBABVE) 3 पाइंट्स के साथ तीसरे और बांग्लादेश (BANGLADESH) 2 पाइंट के साथ चौथे पायदान पर है। वहीं पाकिस्तान (PAKISTAN) और नीदरलैंड्स (NEITHERLANDS) के अब तक एक भी पाइंट्स नहीं है।

0/Post a Comment/Comments