IND vs PAK: पाकिस्तान को हमेशा अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानते हैं ये 5 भारतीय खिलाड़ी, हर मैच में बल्ले से जरुर मचाते है तबाही


आईसीसी टी20 विश्वकप का पहला संस्करण भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2007 में जीता था, जिसके बाद से अभी तक टीम इंडिया दोबारा कोई मैच नहीं जीत सकी है। इस साल रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब की प्रबल दावेदार है। टीम इंडिया का पहला ही मैच चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ हैं।

भारत बनाम पाकिस्तान ( IND VS PAK) के मैच यूं तो काफी मनोरंजक होते हैं, लेकिन विश्व कप का पहला ही मैच दोनो टीम एक दूसरे के खिलाफ खेलेगी। आज यहां हम आपको भारत के पांच खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं। जोकि पाक टीम के खिलाफ रन बरसाने के लिए जाने जाते हैं।

1-विराट कोहली (Virat Kohli)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज में है। खिलाड़ी ने टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं। विराट कोहली को रन मशीन भी कहा जाता है। विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 9 टी20 मैचों में 406 रन बनाए हैं जिसमे 4 अर्धशतक भी शामिल हैं।

2- युवराज सिंह (Yuvraj Singh)

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑल राउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह (Yuvraj Singh) अब इंटरनेशनल क्रिकेट सन्यास ले चुके हैं। युवराज सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ 8 टी20 मैचों में 155 रन बनाए हैं।

3- गौतम गंभीर (Gautam Gambhir)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का बल्ला भी पाकिस्तान के खिलाफ काफी रन बनाने के लिए जाना जाता है। गौतम गंभीर ने 5 मुकाबलों में 139 बनाए, जिसमें 75 रन की तूफानी पारी शामिल हैं। 2007 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में खिलाड़ी ने अपने दम पर मैच जिताया था।

4- रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने पाकिस्तान के खिलाफ 10 मैचों में 110 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा एक धाकड़ खिलाड़ी हैं, वो लय में हों तो किसी भी टीम के किसी भी गेंदबाजी आक्रामण की धज्जियां उड़ा सकते है।

5- महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni)

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को उनकी फिनिशिंग, कप्तानी कर विकेटकीपर स्किल के लिए जाना जाता है। धोनी ने अपनी करिश्माई कप्तानी और फिनिशिंग से कई हारे हुए मैच जिताए हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ 8 मैचों में 93 रन बनाए हैं।

0/Post a Comment/Comments