नामीबिया से मिली हार के बाद एशिया कप चैंपियन टीम श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका कहा- हम उससे तो कहीं…


 Sri Lanka Cricket Team T20 World Cup 2022 : आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 ( ICC T20 World Cup 2022) में एशिया चैंपियन टीम श्रीलंका के सामने सुपर -12 में क्वालीफाई करने के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति हो गई है। श्रीलंका टीम को नामीबिया टीम ने हराकर एक उलटफेर कर दी है। हैरानी की बात इसलिए है, क्योंकि श्रीलंका टीम ने हाल ही एशिया कप 2022 जीता था और इस समय एशिया चैंपियन है। अब श्रीलंका टीम के सामने नीदरलैंड से जीतने की चुनौती है, जोकि करो या मरो वाली स्थिति है।

दासुन शनाका ने कह दी बड़ी बात

आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 करो या मरो वाली स्तिथि के विषय में श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ( Dasun Shanaka) ने एशिया कप 2022 को लेकर बड़ी बात लग दो है। दासुन शनाका ने एशिया कप 2022 की खिताबी जीत को लेकर कहा कि वो अब बीती बात हो चुकी है और अब टीम का पूरा फोकस नीदरलैंड के खिलाफ ‘करो या मरो’ का मैच की जीत पर है। जिसे जीतकर टी20 विश्व कप सुपर 12 राउंड में जगह बनाने पर है।

श्रीलंका टीम नामीबिया के साथ हार के बाद उलटफेर का शिकार हो चुकी है। वहीं श्रीलंका ने ग्रुप ए के पहले दौर के मैच में यूएई से 79 रन की हार झेली थी। श्रीलंका टीम ग्रुप ए में तीसरे स्थान पर है तो वहीं नीदरलैंड टीम को गुरुवार के मैच में श्रीलंका टीम को हराना जरूरी है।

कप्तान शनाका ने कहा टी20 विश्व कप में है फोकस

श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ( Dasun Shanaka) ने कहा “एशिया कप इतिहास की बात हो चुकी है. हम पर कोई दबाव नहीं है। हमें अपने प्रदर्शन पर फोकस करना है ताकि अगले दौर में जगह बना सकें। हमें अपनी ताकत पता है। पहले मैच में हम अच्छा नहीं खेल सके लिहाजा नामीबिया से हार गए लेकिन हम इससे कहीं बेहतर टीम हैं”।

जीलॉन्ग में श्रीलंका और यूएई के मैच में श्रीलंका ने 79 रन जीत दर्ज की थी। श्रीलंका टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 152 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज पाथुम ने 60 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 74 रन बनाए थे। संयुक्त अरब अमीरात के गेंदबाज जहूर खान ने दो विकेट लिए थे। वहीं यूएई 73 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी।

0/Post a Comment/Comments