रोमन रेंस तोड़ देंगे महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड, WWE से आया सनसनीखेज बयान, माही को मिली धमकी

सभी जानते हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) द्वारा सोशल मीडिया से कितनी अधिक दूरी बनाए रखी जाती है, लेकिन ऐसा कुछ ना कुछ घटित हो ही जाता है, जिसके चलते वह लाइमलाइट में आ ही जाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही घटित हुआ है। WWE पॉल हेमन की तरफ से एक बयान के आते ही माही सुर्खियों में छा गए।

रोमन रेन्स तोड़ देंगे महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड

धोनी के फैंस को हेमन का दिया गया यह बयान बिल्कुल भी पसंद नहीं आने वाला है। क्योंकि पॉल हेमन का मानना है, की WWE सुपरस्टार और यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस धोनी के क्रिकेट रिकॉर्ड स्कोर को तोड़ देंगे। दरअसल कुछ ऐसा हुआ, कि 11 सितंबर 2022 को हेमन अपना 57वॉ जन्मदिन मना रहे थे, उनके इस खास दिन पर Times Now द्वारा अपने टि्वटर अकाउंट के जरिए एक पुरानी न्यूज़ को शेयर किया गया।

पॉल हेमन द्वारा आईसीसी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल को लेकर एक संदेश दिया गया था। और सबसे मजे की बात यह रही कि इस मैसेज के दौरान माही का जिक्र भी था।

हुआ कुछ ऐसा कि साल 2019 के दौरान आईसीसी द्वारा पॉल हेमन के आईकॉनिक डायलॉग का इस्तेमाल करके महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की गई थी। जिसके बाद हेमन द्वारा ट्वीट करके आईसीसी के दौरान उनका डायलॉग इस्तेमाल करने के लिए रेड्डी की मांग की गई।

पॉल हेमन ने दिया ये जवाब

जब अपने ही जन्मदिन के मौके पर पॉल हेमन द्वारा Times Now के इस थ्रो-बैक ट्वीट को देखा गया तो एक बार वह खुद को जवाब देने से नहीं रोक सके। और इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए कुछ ऐसा कह दिया जिसमें एक बार फिर से धोनी का जिक्र हो गया।

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के दौरान हेमन द्वारा लिखा गया कि, “मेरे ट्राइबल चीफ रोमन रेन्स क्रिकेट फील्ड पर महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं, और यह कुछ ऐसा है जिससे सभी लोगों को अकनॉलेज होना चाहिए।”

हेमन के इस बयान को सुनने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस रेंस और हेमन‌ को एक बार फिर से ट्रोल किया जा रहा है, जबकि एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी छाए हुए हैं, क्योंकि वह सोशल मीडिया पर बिल्कुल ना के बराबर एक्टिव रहते हैं। इसलिए उनके इस बयान का जवाब मिलना पॉल हेमन को काफी मुश्किल है।

0/Post a Comment/Comments